Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छात्रा से छेड़खानी मामले में उल्टे पिता को जेल भेजने की धमकी
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रा से छेड़खानी मामले में उल्टे पिता को जेल भेजने की धमकी

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • एसएसपी ने साइबर सेल की डीएसपी को दिया जांच का आदेश
    • नशा के दौरान शोर मचाने का विरोध पर छात्रा को बनाया निशाना, बहन के बचाने पर छाेड़ा गया

    रांची। संत जेवियर कॉलेज की छात्रा रह चुकी युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इतना ही नही आरोपियों ने छात्रा को पकड़कर घसीटते हुए छत ले जाने की कोशिश की। घटना बीते 22 अप्रैल रात करीब नौ बजे की है। पीड़ित छात्रा ने मामले की जानकारी नामकुम पुलिस को दी, तो उल्टा पुलिस द्वारा उसके ही पिता को जेल भेजने की धमकी दी गयी। नामकुम पुलिस ने छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज तो की, मगर आरोपियों की ओर से भी दिए गए आवेदन पर मारपीट से संबंधित एक मामला काउंटर के तौर पर दर्ज किया है । पूरे मामले की जानकारी एसएसपी अनीश गुप्ता को मिली, तो उन्होंने साइबर सेल की डीएसपी यशोदरा को जांच की जिम्मेवारी दी है। इससे पूर्व छात्रा ने कहा कि चार आरोपितों ने घेर रखा था। इस पर शोर मचाने लगी, तो आवाज़ सुनकर बहन निकली। उसे बचाने के लिए एक ईट का टुकड़ा फेंका। इसके बाद बदमाशों ने छात्रा को छोड़ा। वहीं, बचाव के लिए जब मां और पिता घर से बाहर निकले, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की गई। इसे लेकर छात्रा ने नामकुम थाने में एफआइआर दर्ज कराया है। इधर, एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जिम्मेवारी साइबर सेल की डीएसपी यशोदरा को दी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    • क्या है मामला

    दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह पावर ग्रिड क्वार्टर में रहती है। उसके छत के ऊपर ललन सिंह, उदय प्रकाश, विजय कुमार आैर विकी पिता अयोध्या प्रसाद सिंह विजय के मकान से शोर मचाते हुए उतर रहे थे। उसी दौरान छात्रा ने उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। इतना देखते ही सभी टूट पड़े और घेरकर छत पर ले जाने की कोशिश करने लगे। बहन के आने से वह बच पाई। छात्रा के अनुसार ललन सिंह ने उसे व उसके पिता को बर्बाद करने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर छात्रा की मां ने एसएसपी अनीश गुप्ता को भी अावेदन दिया गया है।

    • ललन सिंह ने भी दर्ज कराई एफआइआर नामकुम थाना में

    ललन प्रसाद सिंह ने भी इस मामले में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। ललन प्रसाद के अनुसार 22 अप्रेल की रात उनके अलावा प्रकाश उदय, देवनाथ कुमार महतो, विजय कुमार खाना खाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पास में रहने वाले छात्रा के पिता, उनकी पत्नी एंव दोनो बेटी ने मिलकर पत्नी के साथ मारपीट एंव गाली गलौज की। बीच-बचाव करने पर मुंह पर मार दिया। इससे गंभीर चोट लगी। इसकी वीडियो बना रहे प्रकाश का मोबाइल तोड़ दिया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉक डाउन का उल्लंघन मामले में 35 प्राथमिकी दर्ज, 1046 वाहनों से काटा गया 22.35 लाख का चालान
    Next Article आज 26 अप्रैल का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.