Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»JK Assembly Election : एक्शन में चुनाव आयोग, वोटर लिस्ट अपडेट करने के निर्देश
    ट्रेंडिंग

    JK Assembly Election : एक्शन में चुनाव आयोग, वोटर लिस्ट अपडेट करने के निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जम्मू-कश्मीर : राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों में मतदाता सूची अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं. आयोग ने जम्मू-कश्मीर के साथ हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र की मतदाता सूची अपडेट करने को कहा है. चुनाव आयोग का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे के बीच आया है. गुरुवार को श्रीनगर में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बात की. इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने के साफ संकेत भी दिए हैं.

    इस बार 1 जुलाई 2024 होगी पात्रता तिथि

    1 जुलाई 2024 या उससे पहले 18 साल पूरे करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्रता तिथि 1 जुलाई 2024 रखी गई है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के लिए पात्रता तिथि 1 जनवरी को मतदाता सूची अपडेट की गई थी. पात्रता तिथि से यह पता चलता है कि किसी राज्य या देश में किसी निश्चित तिथि पर कितने मतदाता हैं.

    20 अगस्त तक अपडेट करनी होगी वोटर लिस्ट

    वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होकर 20 अगस्त को खत्म होगी. ऐसे में साफ है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 20 अगस्त के बाद ही होंगे. वोटर लिस्ट अपडेट होने के बाद चुनाव आयोग राज्य में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारियों का ऐलान कर सकता है.

    25 जून से 24 जुलाई तक होंगी संशोधन-पूर्व गतिविधियां

    संशोधन प्रक्रिया से पहले चुनाव निकाय 25 जून से 24 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और तीन राज्यों में संशोधन-पूर्व गतिविधियां संचालित करेगा. गौरतलब है कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने भारत के चुनाव आयोग को 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था.

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUP : अलीगढ़ में मॉब लिंचिंग के बाद तनाव, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, पुलिस के साथ पीएसी-आरएएफ तैनात
    Next Article अररिया जेल में बंद कैदी ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    कोडरमा

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.