Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता
    कोडरमा

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 19, 2026Updated:June 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शीतल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब गांव से रविवार शाम से लापता 12 वर्षीय किशोर शीतल कुमार का शव शुक्रवार सुबह एक कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गोलवाढाब गांव निवासी वीरेंद्र यादव का पुत्र शीतल कुमार रविवार शाम अपने घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने डोमचांच थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

    मेघना पहाड़ी स्थित कुएं में मिला शव

    शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव से सटी मेघना पहाड़ी स्थित एक कुएं में शीतल का शव देखा गया। बताया जाता है कि बगड़ो गांव के कुछ ग्रामीण सुबह बगड़ो तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान कुएं के चबूतरे पर बैठने के समय उनकी नजर कुएं के अंदर तैर रही एक लाश पर पड़ी। शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और इसकी सूचना शीतल के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान शीतल कुमार के रूप में की। शव की पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की जानकारी मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि शीतल संभवतः घूमते हुए इस क्षेत्र में पहुंच गया होगा और गलती से कुएं में गिरने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

    दो भाइयों में बड़ा था शीतल

    मृतक शीतल कुमार दो भाइयों में बड़ा था। वह गांव के पास स्थित एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। उसके पिता वीरेंद्र यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

    Also Read : बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली लाश Body of 12-year-old Sheetal found in well; missing since Sunday. रविवार से था लापता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर
    Next Article जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    कोडरमा

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.