Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 9:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जरूरी ईलाज से कोई वंचित न रहे, निजी अस्पताल जनता को परेशान न करे : हेमंत सोरेन
    झारखंड

    जरूरी ईलाज से कोई वंचित न रहे, निजी अस्पताल जनता को परेशान न करे : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में संचालित दीदी किचन की अनूठी पहल को सुचारू रूप से चलाने के लिए झारखण्ड की मेरी माताओं-बहनों को जोहार, धन्यवाद। मुख्यमंत्री दीदी किचन तथा अन्य किचन के माध्यम से हमारी कोशिश है कि राज्य में कोई भूखा न रहे।

    • श्रमिक भाई की मदद करें

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी से रांची स्थित इटकी निवासी श्रमिक को तत्काल उचित स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाते हुए मदद करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके इस मदद के लिए मैं आभारी रहूंगा।

    • अहमदाबाद में फंसा है मजदूर

    मुख्यमंत्री को वीडियो साझा कर जानकारी दी गई कि रांची के इटकी का रहने वाला एक श्रमिक दुर्बलता के कारण ठीक से बोल पाने की भी स्थिति में नहीं है। लॉक डाउन में किसी तरह की मदद नहीं मिलने से उसकी ऐसी स्थिति हुई है। श्रमिक अहमदाबाद में फंसा है। वीडियो में श्रमिक आग्रह कर रहा है कि उसे घर पहुंचा दिया जाए। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त अनुरोध गुजरात के मुख्यमंत्री से किया है।

    • हर जरूरी सरकारी योजना से लाभान्वित करें

    मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कोडरमा को जयनगर के पूर्वी पंचायत स्थित हरिजन टोला में दो दिनों से भूखे एक परिवार को हर जरूरी सरकारी मदद से जोड़ते हुए सूचित करने का निदेश दिया है।

    • ना राशन कार्ड और ना ही पेंशन

    मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि जयनगर पूर्वी पंचायत के हरिजन टोला में एक विधवा और उनके बच्चे दो दिनों भूखे हैं। अभी तक कोई मदद सरकार के द्वारा उन तक नहीं पहुंच सकी है। इनको ना ही विधवा पेंशन मिलता है और ना इनके पास राशन कार्ड है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी मुख्यमंत्री से साझा किया गया।

    • इलाज और जरूरी सुविधा उपलब्ध कराएं

    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से धनबाद निवासी 17 वर्षीय रानी के मामले में संज्ञान लेते हुए रानी को हर जरूरी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि देखें इस आपदा की घड़ी में निजी अस्पताल जनता को परेशान ना करें।

    • यह है मामला

    मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि धनबाद निवासी रानी कैंसर से पीड़ित है, इसकी जानकारी कुछ दिनों पूर्व उनके परिजनों को हुआ। जब परिजन उसे लेकर रांची स्थित एक निजी अस्पताल गए तो प्रबंधन ने उसे चिकित्सकों की कमी बताकर ईलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद कैंसर पीड़ित को लेकर उसके परिजन रिम्स आये, जहां उसे कैंसर वार्ड में भर्ती न कर सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : स्वास्थ्य मंत्री ने किया पीएमसीएच का निरीक्षण, सफाई कंपनी के वित्तीय लेनदेन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का दिया निर्देश
    Next Article हिंदपीढ़ी में मिला 3 व गढ़वा में 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर हुई संख्या 49

    Related Posts

    जमशेदपुर

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025
    Latest Posts

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किन्नर, किया अनोखा प्रदर्शन

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.