Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 9:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»साहिबगंज का मोबाइल चोर गिरोह रांची में सक्रिय : चेन बनाने के साथ करते थे प़ॉकेटमारी, 79 मोबाइल के साथ सात गिरफ्तार
    क्राइम

    साहिबगंज का मोबाइल चोर गिरोह रांची में सक्रिय : चेन बनाने के साथ करते थे प़ॉकेटमारी, 79 मोबाइल के साथ सात गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मोबाइल चोर गिरोह के पुलिस को खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. रातू पुलिस ने चोरी के 79 मोबाइल के साथ दो नाबालिग समेत सात मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों में से दो नाबालिगों को पुलिस ने किशोर सुधार गृह (डुमरदगा) और पांच को होटवार जेल भेज दिया है, जबकि एक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पकड़े गए सभी चोर साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ के रहने वाले हैं.

    गिरफ्तार चोरों ने पुलिस को बताया कि वे सभी मिलकर बाजार में चेन बनाते हैं और मोबाइल की पॉकेटमारी करने के बाद तुरंत दूसरे साथी को सौंप देते हैं. जिसके कारण पकड़े जाने के बाद भी उनसे मोबाइल बरामद नहीं हो पाता है. मोबाइल चोरों ने बताया कि गिरोह के अमूमन सभी सदस्य उनके ही गांव के परिवार के हैं.

    मोबाइल चोर गिरोह का नाबालिग ने राज खोला

    जानकारी के अनुसार, 18 जून को रातू के संडे मार्केट में मोबाइल चोरी करते एक नाबालिग को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और उसे रातू पुलिस के हवाले कर दिया. बाल कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार की मदद से पुलिस ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मोबाइल चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है और इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं. उसने सभी चोरों का ठिकाना रातू थाना क्षेत्र के कमड़े सूर्यनगर निवासी बिट्टू चौधरी का घर बताया, जहां वे सभी किराए पर रहते हैं.

    टीम में ये अधिकारी शामिल

    वरीय पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की थी. इसमें सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर अनुरंजन कुमार, सब इंस्पेक्टर अवधेश पाठक, हवलदार चंद्रिका यादव, कांस्टेबल मनोज चौबे और नकुल प्रसाद यादव शामिल थे.

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के सरकारी स्कूलों में बनेगी आदर्श पोषण वाटिका, बच्चों को मिलेगा पोषण युक्त भोजन
    Next Article हाईकोर्ट ने साहिबगंज- मनिहारी फेरी सेवा के लिए निकले विज्ञापन और टेंडर रद्द करने से किया इनकार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025
    झारखंड

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार

    September 18, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025

    बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक

    September 18, 2025

    अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.