Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गंगा दशहरा के दिन पटना के बाढ़ में हुआ बड़ा हादसा, नाव पलटने से गंगा नदी में लापता हुए लोग
    ट्रेंडिंग

    गंगा दशहरा के दिन पटना के बाढ़ में हुआ बड़ा हादसा, नाव पलटने से गंगा नदी में लापता हुए लोग

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ में रविवार को गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हर जगह उमड़ी रही. वहीं गंगा नदी के बाढ़ क्षेत्र में एक नाव की पलटने की जानकारी मिली है. घटना उमानाथ घाट के पास हुई है. बता दें कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान के लिए तमाम गंगा घाटों पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हुई है. इसके लिए जिलों में प्रशासन ने भी विशेष तैयारी की है. घाटों पर नहाने वाले श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से मना किया गया है.

    वहीं बाढ़ में गंगा स्नान करने के लिए आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे. जिससे गंगा नदी के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता लगा था. वहीं कई नावें भी गंगा नदी में चल रही थी. जिसपर लोग सवार होकर इसपार से उसपार आ-जा रहे थे. इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित होकर गंगा को बीचो- बीच डूब गयी. इस संबंध में घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि उस नाव पर करीब 25 लोग चढ़े हुए थे. बीच धार में जाकर नाव पलट गयी. इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान भी बचायी.

    लेकिन कई लोग अभी भी लापता हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है कि कितने लोग अभी लापता है. वहीं नाव पलटने की खबर से श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया. इधर प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली तो टीम हरकत में आयी. साथ ही एसडीएम शुभम भी मौके पर पहुंचे हैं. वहीं एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में लगी है.

    गंगा डूबा नाव पलटी लोग हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाली कल्याण समिति के लोगों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात
    Next Article चंपई सरकार में कांग्रेस कोटे का मंत्री पद खाली, कांग्रेस ने अबतक तय नहीं किया है नाम, दीपिका बन सकती हैं मंत्री !

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.