Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 7:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
    जामताड़ा

    सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : पति की लंबी आयु की कामना के साथ मनाया जाने वाला वट सावित्री का पर्व पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाएं सुबह से ही अपने नजदीकी वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना करती नजर आईं. पूरे शहर में दर्जनों पुराने वट वृक्षों के नीचे सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई. आकर्षक परिधानों में सजी महिलाएं अपने पति की रक्षा व उनकी लंबी आयु की कामना के साथ वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना करती नजर आईं.

    प्राचीन सावित्री कथा पर आधारित यह पर्व हिंदी भाषी लोगों के बीच काफी धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना करती हैं और सावित्री की कथा सुनती हैं. कई प्रमुख वट वृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना के बाद वहां मौजूद पंडितों द्वारा सावित्री की कथा सुनाई गई. शहर में मुख्य रूप से षष्ठीतल्ला, दुमका रोड शिव मंदिर, सिंचाई कॉलोनी, राजबाड़ी, सर्खेलडीह, सहाना, कोर्ट रोड, कॉलेज रोड के अलावा विद्युत उपकेंद्र परिसर स्थित वट वृक्ष तथा समाहरणालय रोड स्थित वनस्पति उद्यान के सामने पूर्व उपायुक्त सहजानंद शर्मा द्वारा लगाया गया वट वृक्ष भी महिलाओं के लिए पूजन का विशेष स्थल बन गया है. इन सभी पूजा स्थलों पर सुबह से दोपहर तक पूजा-अर्चना व कथा सुनने का कार्यक्रम चलता रहा. वनस्पति उद्यान स्थित वट वृक्ष के नीचे पूजा करने आई महिलाओं को पौधा रक्षक मनोहर राय द्वारा पूजन के लिए कमल का फूल दिया गया.

     

    City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के नगर निकायों में पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, 22 जून तक होंगे कई कार्यक्रम
    Next Article JEPC मुख्यालय से पांच लाख पौधारोपण का महाअभियान शुरू

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.