Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के नगर निकायों में पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, 22 जून तक होंगे कई कार्यक्रम
    झारखंड

    झारखंड के नगर निकायों में पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, 22 जून तक होंगे कई कार्यक्रम

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के शहरों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पर्यावरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में प्रदेश के सभी नगर निकायों को निर्देश दिया गया है कि वो इन पंद्रह दिनों (6 जून से 22 जून के बीच) में हर नागरिक को पर्यावरण को लेकर जागरुक करें. इसे लेकर नगर विकास विभाग की ओर से एक राज्य स्तरीय कार्यशाला भी आयोजित किया गया जिसमें सभी नगर निकाय के पदाधिकारियों ने वन संरक्षण,जल संरक्षण और मिट्टी संरक्षण के विषय पर अपनी राय रखी. विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों को कंक्रीट का जंगल न बननें दे. इसके साथ हीं यह ध्यान रहे कि किसी भी परियोजना के चयन और क्रियान्वयन से पहले उस योजना में पौधारोपण को विशेष तवज्जो दिया जाये.

    सरकारी स्कूलों के बच्चों को कराया गया योगाभ्यास

    पर्यावरण पखवाड़ा के पहले दिन गुरुवार को रांची स्मार्ट सिटी परिसर में नगर विकास विभाग की पहल पर ईशा फाउंडेशन की ओर से सरकारी स्कूलों के बच्चों को योगाभ्यास कराया गया. साथ ही फाउंडेशन की ओर से हर प्रकार के योग के फायदे और उनका सही तरीका बताया गया. यह कार्यक्रम अगले दो दिनों तक जारी रहेगा. योगाभ्यास के बाद बच्चों के बीच पौधा वितरण किया गया और उन्हें प्रकृति के संरक्षण को लेकर जागरुक किया गया. बच्चों से आग्रह किया गया कि वो इन पौधों को लेकर अपनें घर या आसपास के सुरक्षीत स्थान पर लगाएं और उसकी देखभाल करें.

    मिनी मैराथन का होगा आयोजन

    पखवाड़े के अंतिम दिन 22 जून को रांची स्मार्ट सिटी परिसर में नगर विकास एवं आवास विभाग के कर्मियों के बीच एक मिनी मैराथन का आयोजन होगा, जो शहरों में हरियाली को प्रोत्साहित करने पर आधारित होगा. इस मैराथन के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश होगी की हम प्रकृति को संरक्षित करके ही खुद को स्वस्थ रख सकते हैं.

    इसे भी पढ़ें: हेमंत पर जेल में जुल्म के आरोपों पर बाबूलाल का पलटवार, कहा- जेल का खेल तो आपने ही शुरू किया था, अब झेलिये कुकर्मों की सजा

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत पर जेल में जुल्म के आरोपों पर बाबूलाल का पलटवार, कहा- जेल का खेल तो आपने ही शुरू किया था, अब झेलिये कुकर्मों की सजा
    Next Article सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.