Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुशीला देवी हत्याकांड का खुलासा, पैसे की लालच में दिया था घटना को अंजाम
    जोहार ब्रेकिंग

    सुशीला देवी हत्याकांड का खुलासा, पैसे की लालच में दिया था घटना को अंजाम

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: सुशीला देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. जिसमें महिला के रिश्तेदार ने ही घटना को अंजाम दिया था. वहीं साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दिया था. पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता कुमारी स्नेहा, उसके पति आरिफ नैयर उर्फ आर्या के अलावे कांड में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने बताया कि घटना के संदर्भ में रामगढ़ थाना में मामला दर्ज कराया गया था. अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था. बता दें कि 30 मई को सुबह 9  बजे रामगढ़ थाना अंतर्गत पतरातू बस्ती विद्यागनर में सेवा निवृत रेलवे कर्मी अशर्फी प्रसाद के घर में घुसकर उनकी पत्नी सुशीला देवी की हत्या कर दी थी और नगदी व आभूषण लूट लिए थे. साक्ष्यों को छुपाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दिया था.

    72 घंटे में एसआईटी ने किया उद्भेदन

    पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को सूचना मिली थी. साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने करीब 72 घंटे में इस कांड का उदभेदन कर दिया. मुख्य साजिशकर्ता कुमारी स्नेहा,पति-आरिफ नैयर उर्फ आर्या व एक अन्य अभियुक्त ने पूछताछ के क्रम में अपना-अपना अपराध स्वीकार किया. उनलोगों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, लूटे गये जेवरात, घटनास्थल तक आने-जाने में इस्तेमाल वाहन, मोबाईल फोन, घटना के समय पहना गया जूता, सीसीटीवी का डीवीआर व अन्य सामानों को बरामद किया गया.

    बदले की भावना

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के पीछे का मूल कारण इनकी आर्थिक तंगी थी. बहुत आसानी से मृतका के घर से भारी मात्रा में जेवरात/पैसा प्राप्त होने की संभावना थी. वहीं आपसी रंजिश एवं बदले की भावना से मृतका की बहू की बहन एवं उसके दूसरे पति द्वारा अपने सहयोगियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त में कुमारी स्नेहा उर्फ रिंकी, पति आरिफ नायर उर्फ आर्या हिन्दपीढ़ी रांची के रहने वाले है. वहीं अफसर अली रहमत नगर चितरपुर रजरप्पा का रहने वाला है.

     

    खुलासा बदला हत्याकांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 सीटें छोड़िये, झारखंड में तो इंडी गठबंधन का खाता तक नहीं खुलेगा: प्रतुल शाहदेव
    Next Article पर्वत विहार पार्क में पक्षी संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम, छत पर पानी रखने की अपील

    Related Posts

    क्राइम

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026
    झारखंड

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026
    Latest Posts

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.