Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»10 सीटें छोड़िये, झारखंड में तो इंडी गठबंधन का खाता तक नहीं खुलेगा: प्रतुल शाहदेव
    झारखंड

    10 सीटें छोड़िये, झारखंड में तो इंडी गठबंधन का खाता तक नहीं खुलेगा: प्रतुल शाहदेव

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2024Updated:June 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अपनी निश्चित हार को देखकर विपक्ष बहाने खोज रही है. मीडिया को टारगेट किया जा रहा है. चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्न किया जा रहा है. एग्जिट पोल पर इनको विश्वास नहीं है, लेकिन अब तो इनको राजनीतिक रूप से देश की जनता एग्जिट करवाने वाली है. कल तक झारखंड की 14 सीटों पर जीत की बात करने वाला विपक्ष अब झारखंड में 10 सीटों पर उतर आया है, जबकि इनका यहां खाता भी नहीं खुलने वाला है. एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहा है.

     

    कभी ईवीएम हैक तो कभी डीएम हैक के बहाने बना रहा विपक्ष

    प्रतुल ने कहा ने कहा कि पहले विपक्ष ईवीएम हैक का नारा लगाती थी. फिर गृह मंत्री पर डेढ़ सौ डीएम से बात करने की बिना सुबूत का बेबुनियाद आरोप लगाया. कहा कि विपक्ष हार के बहाने भी ठीक से खोज नहीं पा रही . कभी ईवीएम हैक की बात कर रही है तो कभी डीएम हैक की. प्रतुल ने कहा कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन अपने शहजादे के नेतृत्व में एक और बड़ी हार को झेलने जा रहा है.

     

    इंडी गठबंधन क्या अब्दुल टेंट हाउस से लाएगी 295 सीटें

    उन्होंने कहा कि तमाम एग्जिट पोल बता रहे हैं कि एनडीए गठबंधन 400 सीटों के आंकड़े को छूएगी या पार करेगी. यही एग्जिट पोल इंडी गठबंधन को 80 से 140 सीट तक दे रहे हैं. अब कांग्रेस स्पष्ट करे कि वो अपने दावे के 295 सीटें कहां से लायेगी. क्या बाकी बची हुई सीटों को अब्दुल टेंट हाउस से कांग्रेस मंगवाएगी. क्योंकि इसी अब्दुल के नाम पर इन्होंने चुनाव लड़ा था और इसी अब्दुल को आरक्षण देने की बात भी कही थी.

    Congress Exit Poll indi gathbandhan Jmm pratul
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमांडू प्रखंड के 4.13 एकड़ गैर मजरुआ खास भूमि पर जमाबंदी होगी रद्द, दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश
    Next Article सुशीला देवी हत्याकांड का खुलासा, पैसे की लालच में दिया था घटना को अंजाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    क्राइम

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    क्राइम

    सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

    October 6, 2026
    Latest Posts

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.