Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका : कोरोना की लड़ाई में आरोग्य सेतु एप निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका, जिलावासियों से एप डाउनलोड करने की उपायुक्त की अपील
    झारखंड

    दुमका : कोरोना की लड़ाई में आरोग्य सेतु एप निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका, जिलावासियों से एप डाउनलोड करने की उपायुक्त की अपील

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका। उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने से कोरोना के संक्रमण से दूर रहा जा सकता है। इनस्टॉल करने के बाद इस एप के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारियां आप प्राप्त कर सकते हैं। यह एप कोरोना वायरस से संक्रमित क्षेत्र के बारे में जानकारी देगा साथ ही साथ समय-समय पर आपको कई महत्वपूर्ण अपडेट भी इस एप के माध्यम से प्राप्त होंगे।

    उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में आरोग्य सेतु एप अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने जिलावासियों से इस एप को डाउनलोड करने की अपील की। इस एप में रजिस्टर करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और फिर उसी नंबर पर आए ओटीपी (OTP) से आप इसका इस्तेमाल कर पाएँगे।जैसे-जैसे आप एप में आगे बढ़ते जाएँगे आपका जेंडर, उम्र, विदेश यात्रा का इतिहास और सर्दी, खाँसी और ज़ुकाम जैसी चीज़ों के बारे में हाँ या ना जैसे कुछ सवाल आते रहेंगे।

    एप आपसे डायबिटीज़ या हाइपरटेंशन के किसी इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटाएगा।यह एप लोगों को कोरोनावायरस का संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करेगा।जीपीएस बेस्ड यह एप्लीकेशन अपने मापदंडों के आधार पर संक्रमण के जोखिम की गणना कर सकता है।

    एप का डिजाइन गोपनीयता सुनिश्चित करता है।सरकार द्वारा जारी किया गया यह ऐप 11 भाषाओं में उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकता है। सरकार ने कोरोना के खिलाफ इस जंग में लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के द्वारा विकसित इस मोबाइल एप की शुरुआत की है। आरोग्य सेतु नाम का यह एप प्रत्येक भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बनाया गया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : कोरोना महामारी से बचाव के लिए अपने घराें मे रहकर सरकार और प्रशासन का साथ दें : उपायुक्त
    Next Article देवघर : मोहनपुर प्रखंड में क्वारंटाइन सेंटर और दीदी किचन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.