Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हैंडओवर के चक्कर में फंस गया लाइट हाउस, पीएम से करा दिया उद्घाटन, लाभुकों को नहीं मिला अपना घर
    झारखंड

    हैंडओवर के चक्कर में फंस गया लाइट हाउस, पीएम से करा दिया उद्घाटन, लाभुकों को नहीं मिला अपना घर

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट लाइट हाउस शुरू से ही विवादों में रहा है. कभी जमीन को लेकर तो कभी निर्माण को लेकर अनियमितता की बात सामने आई. अब लाइट हाउस पूरी तरह से बनकर तैयार है. वहीं लाभुकों से एग्रीमेंट भी हो चुका है. लेकिन हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पा रही है. इसका खामियाजा लाइट हाउस में घर लेने वाले लोग भुगत रहे है. इतना ही नहीं पैसे चुकाने के बावजूद किराए के घरों में रहने को मजबूर है. बता दें कि लाइट हाउस का उद्घाटन भी 10 मार्च 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों करा दिया गया. ढाई महीने बीतने के बाद भी इसे लेकर कोई पहल नहीं किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है.

    अप्रैल तक ही शिफ्ट कराने की थी योजना

    पीएम ने वर्चुअल रूप से लाइट हाउस का उद्घाटन किया था. इसके बाद नगर प्रशासन निदेशालय के डायरेक्टर आदित्य कुमार आनंद ने 10 लाभार्थियों को टोकन वितरण के रूप में घरों की चाबियां सौंपी. साथ ही कहा था कि आवास इकाइयों के सभी लाभुकों को चरणबद्ध तरीके से अप्रैल तक आवास उपलब्ध करा दिए जाएंगे. रांची के धुर्वा इलाके में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास भी प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था. लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) के तहत, गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए किफायती दरों पर 1,008 घर बनाए गए हैं. जिसमें प्रति फ्लैट कार्पेट एरिया लगभग 315 वर्ग फुट है. यह परियोजना 134 करोड़ रुपये की लागत से 7.5 एकड़ भूमि पर तैयार की गई है.

    क्वालिटी जांच करने का आदेश

    धुर्वा में नवनिर्मित लाइट हाउस की क्वालिटी जांच करने का आदेश नगर विकास विभाग ने नगर निगम को दिया है. जिसके लिए पत्र लिख कर जरूरी कार्रवाई करने को कहा है. नगर विकास विभाग को शिकायत मिली थी. इसके बाद निर्माण में गड़बड़ी के जांच करने का निर्णय लिया गया है. यह फ्लैट लाभुकों को 6.79 लाख रुपये में फ्लैट आवंटित किये गए है. बता दें कि निर्माण के दौरान लाइट हाउस प्रोजेक्ट का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था. जिसके बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

    इस मामले में लाइट हाउस प्रोजेक्ट सोसायटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने कहा कि आजतक बिल्डिंग हैंडओवर ही नहीं हुआ है. पीएम से उद्घाटन भी करा दिया. लेकिन पूरी बिल्डिंग की हालत ही खराब है. दीवारों में शिपेज हो रही है. कहीं पर बाथरूम किचन की फिटिंग नहीं है. काम में भी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है. पहले भी इसकी शिकायत हमलोगों ने की है. कुल मिलाकर इसमें लाभुक फंस गए है. पैसे देने के बाद भी अपना घर नहीं मिल पा रहा है.

    इसे भी पढ़ें: तेजस्वी का पीएम के नाम खुला खत, कहा- जातिगत जनगणना, आरक्षण, मंडल कमीशन पर अपना ज्ञानवर्धन कर लें

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी का पीएम के नाम खुला खत, कहा- जातिगत जनगणना, आरक्षण, मंडल कमीशन पर अपना ज्ञानवर्धन कर लें
    Next Article हावड़ा–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का बदल गया टाइम, 10 जून से ये होगा शेड्यूल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026
    क्राइम

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    August 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.