Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मोदी की सरकार फिर आई तो छिन जाएगा आदिवासियों का अधिकार- प्रियंका गांधी
    झारखंड

    मोदी की सरकार फिर आई तो छिन जाएगा आदिवासियों का अधिकार- प्रियंका गांधी

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा और रांची में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रियंका गांधी की सभा

    रांची/गोड्डा : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को रांची और गोड्डा में सभा की. गोड्डा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव और रांची में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर खूब हमले किये. कहा अगर भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार फिर से आ गयी तो आदिवासियों का हक छिन जायेगा. सबका आरक्षण खत्म कर दिया जायेगा. खुद को और अपने अस्तित्व को बचाना है तो सभी को मिलकर हर हाल में भाजपा को हराना होगा.

    शेरनी की तरह दहाड़ रही हैं कल्पना

    प्रियंका ने कहा हेमंत सोरेन को जेल में भेजकर नरेंद्र मोदी ने सोचा था कि आदिवासी शक्ति को झुका देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है. उनकी पत्नी कल्पना सोरेन शेरनी की तरह दहाड़ रही है. पूरा आदिवासी समाज कल्पना सोरेन के आह्वान पर हेमंत सोरेन के पक्ष में खड़ा हो चुका है. आदिवासी समाज इस बार तख्ता पलट कर बदला लेगी.

    प्रियंका ने दादी को किया याद

    इस दौरान प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया. कहा दादी यह बताती थी कि आदिवासी समाज किस तरह पर्यावरण और पेड़ पौधों की रक्षा करती है. अपनी संस्कृति, जल, जंगल और जमीन को बचाती है और पूजा करती है. उनके दिल में आदिवासी समाज के प्रति जो श्रद्धा थी, वो आपको कांग्रेस की नीतियों में साफ नजर आयेगी.

    इसे भी पढ़ें: रिम्स नर्सिंग कॉलेज की स्टूडेंट्स ने ब्लड प्रेशर को लेकर लोगों को किया जागरूक

     

     

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स नर्सिंग कॉलेज की स्टूडेंट्स ने ब्लड प्रेशर को लेकर लोगों को किया जागरूक
    Next Article मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का आदेश, मतदान कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.