Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का आदेश, मतदान कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कार्रवाई
    झारखंड

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का आदेश, मतदान कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2024Updated:May 22, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार देवघर जिले मे पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाताओं के साथ-साथ मतदान कार्य में लगे सभी कर्मियों की सुरक्षा जिला प्रशासन का दायित्व है. निर्वाचन कार्य से जुड़े बीएलओ और पोलिंग पार्टी के साथ कर्तव्य निर्वहन के दौरान अवांछित तत्त्वों द्वारा किसी प्रकार का व्यवधान किया जाता हो तो उनपर त्वरित कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने नगर निकाय कर्मियों को मतदान केन्द्रों से टैगिंग करते हुए निर्वाचन कार्य में सहयोग करते हुए इसमें गति लाने एवं मतदान केंद्र की बेहतर तैयारी कराने का निदेश दिया.

    मतदान केन्द्रों पर सभी न्यूनतम सुविधाएं हो

    निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लोकसभा आम चुनाव, 2024 के मतदान हेतु की गई तैयारियों का आकलन करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने एक ओर जहां निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर सभी न्यूनतम सुविधाएं बहाल करने का निदेश दिया. वहीं मतदाताओं से भी अपना दायित्व निभाते हुए मतदान करने की अपील की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा वोटर इन्फॉरमेशन स्लिप के वितरण कार्य में गति लाते हुए निर्धारित समयावधि तक मतदाताओं को इसे वितरित करने का निदेश दिया. उन्होंने मतदान कक्ष की संरचना को जाना. मतदान कक्ष में पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य मतदान कर्मियों की बैठने, ईवीएम मशीन रखने, सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन की दिशा सहित अन्य संबंधित सुविधाओं का आकलन किया.

    उन्होंने बीएलओ से  मतदाता सूची में डुप्लीकेट एंट्री सहित अन्य मतदाताओं की जानकारी लेते हुए इन सबों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये फॉर्मेट में रिपोर्ट संधारित करने तथा वोलेंटियर एवं मतदान केंद्र जागरूकता समूह को सक्रिय करते हुए संबंधित मतदान केंद्र के क्षेत्र में अवस्थित मतदाताओं को मतदान करने संबंधित जागरूकता कार्यों में गति लाने का निदेश दिया. साथ ही उन्होंने मतदान केद्रों के शौचालय में रनिंग वाटर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया. उन्होंने बीएलओ को मिलने वाले मानदेय एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली.

    इन जगहों का किया निरीक्षण

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने देवघर के स्टेट बैंक ज्ञानार्जन एवं विकास संस्थान स्थित मतदान केन्द्र. के साथ-साथ संत कोलंबस स्कूल, राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय, सलौनाटांड़ एवं सामुदायिक भवन रामपुर स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया.

    ये रहे मौजूद

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निरीक्षण के दौरान देवघर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल सागर, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अंचल अधिकारी अनिल कुमार आदि उपस्थित रहें.

    कम मतदान देवघर दौरा निरीक्षण निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोदी की सरकार फिर आई तो छिन जाएगा आदिवासियों का अधिकार- प्रियंका गांधी
    Next Article भाजपा ने चुनाव आयोग से की प्रदीप यादव के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव की शिकायत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.