Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खुलकर सामने आ गया झारखंड भाजपा का अंतर्कलह
    झारखंड

    खुलकर सामने आ गया झारखंड भाजपा का अंतर्कलह

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ झारखंड में भाजपा के अंदर शुरू हुआ कलह पांचवें चरण का चुनाव बीतने के बाद भी जारी है. अब पार्टी का अंतर्कलह पूरी तरह खुलकर सामने आ गया है. जिस तरह से हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, धनबाद विधायक राज सिन्हा और धनबाद के पांच मंडलों के अध्यक्ष को प्रदेश नेतृत्व की ओर से शो-कॉज किया गया है. उससे यह साफ है कि पार्टी के अंदरखाने सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. इन दोनों जगहों पर भाजपा को भीतरघात के नुकसान का डर है. इससे पहले चतरा, पलामू, दुमका, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में भी टिकट बंटवारे के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का असंतोष सामने आ चुका है. ऐसे में भाजपा के ही कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े करने लगे हैं.

    कड़ाई कम हुई तो नेताओं की शुरू हो गई मनमानी

    कई सालों बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपा के अंदरूनी कलह खुलकर सामने आया है. इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और लक्ष्मण गिलुआ के कार्यकाल में पार्टी के अंदर असंतोष और कलह तो होते थे, लेकिन वह कभी खुलकर सामने नहीं आये. दीपक प्रकाश के कार्यकाल में तो प्रदेश भाजपा के अंदर इतनी कड़ाई थी कि प्रवक्ता और पार्टी पदाधिकारी भी ऑफिशियल बयान प्रदेश नेतृत्व से पूछकर देते थे, लेकिन बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कड़ाई कम हुई और फिर नेताओं की मनमानी शुरू हो गई.

    2 महीने में चरम पर पहुंच गई गुटबाजी

    पिछले 2 महीने के अंदर झारखंड भाजपा में गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है. संगठन पर नेताओं के साथ भेदभाव करने के आरोप भी लग रहे हैं. बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने इसकी पुष्टि की है. 2 दिन पहले कुणाल षाडंगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेजे पत्र में उन्होंने साफ कहा है कि संगठन में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में भी उनकी अनदेखी की जा रही है.

    इसे भी पढ़ें: मोतिहारी में गरजे PM मोदी, कहा- हार चुका है इंडी गठबंधन इसलिए है बेचैन

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand BJP Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड भाजपा डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोतिहारी में गरजे PM मोदी, कहा- हार चुका है इंडी गठबंधन इसलिए है बेचैन
    Next Article 25 टन अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.