Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»24 मई को सुबह 5 बजे कोषांग के पदाधिकारी व कर्मियों को डिस्पैच सेंटर पहुंचने का निर्देश
    झारखंड

    24 मई को सुबह 5 बजे कोषांग के पदाधिकारी व कर्मियों को डिस्पैच सेंटर पहुंचने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने न्यू टाउन हॉल में डिस्पैच, सामग्री, ईवीएम, वाहन, कार्मिक सहित अन्य कोषांग के पदाधिकारियों व कर्मियों को त्रुटि रहित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

    उपायुक्त ने कहा कि 24 मई को कृषि बाजार समिति से सिंदरी, टुंडी व बाघमारा, धनबाद पॉलिटेक्निक से धनबाद व झरिया तथा निरसा पॉलिटेक्निक से निरसा विधानसभा के लिए चुनाव सामग्री डिस्पैच की जाएगी. कृषि बाजार समिति के लिए बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स, धनबाद पॉलिटेक्निक के लिए पास के ग्राउंड में तथा निरसा पॉलिटेक्निक के लिए डॉन बॉस्को स्कूल में पोलिंग पार्टी के लिए चिह्नित और जीपीएस लगे वाहन उपलब्ध रहेंगे.

    पोलिंग पार्टियां सुबह 5:00 बजे तक अपने संबंधित डिस्पैच सेंटर में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे. प्रखंड से डिस्पैच सेंटर तक पहुंचने के लिए रिंग बस सेवा उपलब्ध रहेगी. डिस्पैच सेंटर में प्रीसाइडिंग ऑफीसर सामग्री रिसीव करेंगे. ईवीएम कोषांग ध्यानपूर्वक ईवीएम का वितरण करेंगे. चुनाव सामग्री प्राप्त करने के बाद पोलिंग पार्टी पुलिस फोर्स के साथ समय पर मतदान केंद्र के लिए चिह्नित वाहन से रवाना हो जाएंगे.

    उपायुक्त ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने आइडेंटिटी कार्ड पहनकर डिस्पैच सेंटर पहुंचेंगे. पोलिंग पार्टी की किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए डिस्पैच सेंटरों में प्रशिक्षण कोषांग का काउंटर उपलब्ध रहेगा.

    बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, डीसीएलआर संतोष गुप्ता, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी ने भी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और जीरो एरर चुनाव संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए.

    मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, डीसीएलआर संतोष गुप्ता, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी जियाउल अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

    इसे भी पढ़ें: सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Dhanbad jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसामान्य प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
    Next Article सीएम केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, एक्साइज पॉलिसी केस में ईडी ने की 14 दिन हिरासत बढ़ाने की मांग की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.