Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 11:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से चली गई मासूम की जान
    बिहार

    बिहार : समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से चली गई मासूम की जान

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जहानाबाद: कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। इसी दौरान विभाग की लापरवाही की खबर भी सामने आई है, जहां एंबुलेंस और उचित इलाज नहीं मिलने के कारण तीन साल के एक मासूम की मौत हो गई। अब इस मामले के सामने आने के बाद जिलाधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अरवल जिले के शाहपुर गांव के रहने वाले गिरजेष कुमार अपने तीन साल के बीमार बेटे रिशु को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल इलाज करने पहुंचे थे। रिशु को खांसी और बुखार था। चिकित्सकों ने बीमार रिशु की स्थिति देखकर इसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

    गिरजेश कुमार का आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद उन्हें एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। गिरजेश ने पत्रकारों को बताया, “तमाम कोशिशों के बाद भी प्रशासन की ओर से एंबुलेंस का इंतजाम नहीं किया जा सका और इलाज के अभाव में उसके पुत्र की मौत हो गई।”

    उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण कोई निजी वाहन भी उपलब्ध नहीं हो सके। गिरजेश का आरोप है कि शव को ले जाने के लिए भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाया गया।

    इधर, इस मामले के प्रकाश में आने के बाद जिलाधिकारी नवीन कुमार कहते है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसी घटना हुई तो इसकी जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना: गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को दिये आदेश, चिकित्साकर्मियों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा
    Next Article गुमला एसपी अंजनी कुमार झा हटाए गए, ह्रदीप पी जनार्दनन बने गुमला के नए एसपी

    Related Posts

    बिहार

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    नदी में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौ’त, तीन को बचाया गया

    June 19, 2025
    बिहार

    PM नरेंद्र मोदी कल बिहार को देंगे कई सौगातें, पटना में STP का भी करेंगे उद्घाटन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से बाढ़ में बह गई ट्रक

    June 19, 2025

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025

    टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई भयावह बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.