Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पतरातू पुलिस को मिली सफलता, 17.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
    क्राइम

    पतरातू पुलिस को मिली सफलता, 17.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ः मादक पदार्थों के खिलाफ रामगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में लगातार छापेमारी अभियान चल रही है.  जिसमें पतरातू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 17.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में गुरुवार को पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरेंद्र राम की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया.जिसमें बताया गया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को पतरातू क्षेत्र में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी.

    जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ पतरातू बिरेंद्र राम के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में पतरातू थाना क्षेत्र के खैरा मांझी चौक स्थित प्रेम सिंह के बंद स्टोन क्रशर के पास तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया. जिनकी पहचान अमृतनाथ उपाध्यक्ष (28वर्ष) पंच मंदिर, पतरातू निवासी, राहुल गुरूंग (26 वर्ष) हनुमानगढ़ी, पतरातू निवासी और रोहित कुमार दांगी (22 वर्ष) हरली, बड़कागांव थाना निवासी के रूप में हुई.  तलाशी के दौरन तीनों युवकों के पास से कुल मिलाकर 17.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

    गिरफ्तार अमृतनाथ उपाध्यक्ष के पास एक की-पैड मोबाइल, 500 नगद, स्कूटी और 1.14 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया.  वहीं राहुल गुरुंग के पास से एंड्रॉयड मोबाइल, 0.44 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया.  जबकि रोहित कुमार दांगी के पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2690 रुपये नगद और 16.26 ग्राम बाउन शुगर जब्त किया गया है.

    मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.  अभियान में एसडीपीओ पतरातू बिरेंद्र राम, सर्किल इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, पुअनि प्रदीप कुमार रजक, शिव कछायप, संतोष कुमार सिंह सदलबल शामिल थे.

    गिरफ्तार पुलिस ब्राउन शुगर सफलता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य में 13 मई से खुल जाएंगे सभी स्कूल, पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी क्लासेस
    Next Article होम वोटिंग : 87 साल के बुजुर्ग ने घर पर डाला वोट, पूरी प्रक्रिया के दौरान उपायुक्त रही मौजूद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.