Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बैंक ऑफ बड़ौदा को RBI ने दी बड़ी राहत, BOB WORLD एप से हटाया प्रतिबंध
    ट्रेंडिंग

    बैंक ऑफ बड़ौदा को RBI ने दी बड़ी राहत, BOB WORLD एप से हटाया प्रतिबंध

    Team JoharBy Team JoharMay 10, 2024Updated:May 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय बैंक ने सात महीने बाद अपने मोबाइल एप्लीकेशन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है. अब इस बैंक ने मोबाइल एप्लीकेशन बॉड वर्ल्ड के जरिए नए ग्राहक जोड़ने की इजाजत दे दी है. आरबीआई ने 10 अक्टूबर, 2023 को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को अपने मोबाइल ऐप ‘बॉब वर्ल्ड’ के माध्यम से नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। यह कदम निगरानी संबंधी चिंताओं के बाद उठाया गया था।

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि हम सूचित करना चाहते हैं कि आरबीआई ने 8 मई, 2024 को अपने पत्र के माध्यम से बैंक को बॉब वर्ल्ड पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध हटाने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया है। बैंक अब लागू दिशानिर्देशों और मौजूदा कानूनों या विनियमों के अनुसार इस ऐप के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ने के लिए स्वतंत्र है।

    बैंक ऑफ बड़ौदा नए ग्राहकों को फिर से जोड़ेगा

    बैंक ने कहा कि अब वह बॉब वर्ल्ड ऐप पर फिर से नए ग्राहक जोड़ना शुरू करेगा। इसके साथ ही उसने कहा कि वह नियामक दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले हफ्ते आरबीआई ने बजाज फाइनेंस पर ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के जरिए लोन देने पर लगी रोक भी हटा दी थी। इससे पहले रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहक जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी थी.

    RBI ने क्यों लगाया बैन?

    जुलाई 2023 में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बॉब वर्ल्ड ग्राहकों के अकाउंट से छेड़छाड़ कर रहा है. बताया गया कि बैंक ने कई ग्राहकों के मोबाइल नंबर को अपने ऐप से लिंक कर दिया है, ताकि ऐप पर रजिस्ट्रेशन की संख्या को बढ़ाकर दिखाया जा सके. रिपोर्ट के बाद आरबीआई ने बॉब वर्ल्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी.

    इसे भी पढ़ें: दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने दाखिल किया नामांकन

     

    Bank of Baroda City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने दाखिल किया नामांकन
    Next Article युवक को पहले पीटा फिर जिंदा जलाया, बॉर्डर की बात कह कर पुलिस टालती रही मामला

    Related Posts

    झारखंड

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    क्राइम

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026
    क्राइम

    जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद

    July 14, 2026
    Latest Posts

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद

    July 14, 2026

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.