Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 12:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कांग्रेस ने कहा, लॉकडाउन बढ़ाने या हटाने का फैसला सोच समझ कर ले सरकार
    देश

    कांग्रेस ने कहा, लॉकडाउन बढ़ाने या हटाने का फैसला सोच समझ कर ले सरकार

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है लेकिन 21 दिन के लॉक डाउन को बढाने,पूरी तरह या चरणबद्ध तरीके से हटाने का जो भी निर्णय सरकार ले, वह सोच समझ कर और पूरी तैयारी के साथ लिया जाना चाहिए।

    कांग्रेस प्रवक्ता तथा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाददाताओं को संबोधित करते हुए एक सवाल पर कहा कि लॉकडाउन को हटाने या जारी रखने को लेकर सरकार जो भी फैसला करे वह सटीक और पूरी तैयारी के साथ होना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि आसमान को रोशनी दिखाना कोरोना का इलाज नही है लेकिन देश के प्रधान मंत्री का आह्वान है इसलिए सब इसका पालन करेंगे।

    कोरोना के कारण मृतकों की लगातार बढ़ रही संख्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि मृतकों को मुआवजा मिलना चाहिए।
    प्रवक्ता ने कहा कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टरों के पास 62 लाख पर्सनल पोटेक्शन उपकरण -पीपीई की ज़रूरत है जो बहुत कम है। उन्होंने सवाल किया कि पीपीई को तैयार करने में पांच सप्ताह की देरी क्यों की गई जबकि इसे लेकर 28 फरवरी को ही अलर्ट कर दिया गया था। इसी तरह से वेन्टीलेटर की कमी है उसकी कमी पूरी करने और उसे चलाने के लिए टेक्नीशियन की कमी दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा संकट कोरोना की टेस्टिंग का है। अन्य देशों के मुकाबले हमारे यहां कोरोना टेस्टिंग की सुविधा बहुत कम है। उनका कहना था कि टेस्टिंग की पर्याप्त व्यवस्था नही होगी तो कोरोना के खिलाफ युद्ध जीतना काफी कठिन होगा इसलिए यह सुविधा बढ़ाये जाने की आवश्यकता है ताकि जो नागरिक टेस्ट कराना चाहते है उनको यह सुविधा मिलनी चाहिए।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकश्मीर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, जवान शहीद, पांच आतंकवादी ढेर
    Next Article दीप से जगमगा उठा रांची, कई जगहों पर दीप के साथ हुई आतिशबाजी

    Related Posts

    झारखंड

    कांस्टेबल भर्ती घोटाला के तार जुड़े NEET‑UG पेपर लीक से! ED खंगाल रही दस्तावेज

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    देश

    चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग

    June 19, 2025
    Latest Posts

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.