Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»खत्म हुआ इंतजार, रायबरेली से राहुल और अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव
    ट्रेंडिंग

    खत्म हुआ इंतजार, रायबरेली से राहुल और अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव

    Team JoharBy Team JoharMay 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली:  कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को खड़ा किया है. जिसका की आज राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इन दोनों सीटों पर पांचवें चरण यानी की 20 मई को चुनाव होगा. मालूम हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी. इससे पहले राहुल अमेठी से चुनाव लड़ते थे, लेकिन कांग्रेस ने अंतिम समय में उनकी सीट अमेठी से बदलकर रायबरेली कर दी. वहीं राहुल की जगह अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा प्रत्याशी बनाया.

    बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी ने स्मृति ईरानी को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है. उनका मुकाबला किशोरी लाल शर्मा से करेंगे. इससे पहले 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच चुनावी मुकाबला हुआ था. लेकिन इस बार पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए नया दांव चला है. ऐसे में देखना यह है कि इस सीट पर कौन जीत हासिल करेंगे.  वहीं रायबरेली से बीजेपी ने दूसरी बार दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह आमने-सामने होंगे.

    अमेठी कांग्रेस चुनाव रायबरेली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजयराम महतो 7 मई को होंगे गिरफ्तार या उम्मीदवारी होगी रद्द!
    Next Article मुश्किल में फंसे राजद सुप्रीमो लालू यादव के साले साधु यादव, पटना हाईकोर्ट ने दिया सरेंडर करने का निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    Latest Posts

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.