Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 6:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»स्वर्ण मंदिर के पूर्व हज़ूरी रागी निर्मल की कोरोना वायरस से मौत
    देश

    स्वर्ण मंदिर के पूर्व हज़ूरी रागी निर्मल की कोरोना वायरस से मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अमृतसर। कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमित गुरुद्वारा श्री हरिमन्दर साहब के पूर्व हज़ूरी रागी पदमश्री भाई निर्मल सिंह खालसा (62) का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। इस मौत के साथ ही पंजाब में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी।

    भाई निर्मल सिंह खालसा (62) 30 मार्च को गुरु नानक देव अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया था, क्योंकि उनके सीने के एक्स-रे में फेफड़ों के साथ-साथ सीने में गंभीर संक्रमण का संकेत पाया गया था। बुधवार को पुन: जांच करने पर वह कोरोना से संक्रमित पाए गए। बुधवार की शाम उनकी हालत बिगड़ने लगी और वेंटिलेटर में शिफ्ट कर दिया गया जहां आज सुबह साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

    भाई निर्मल सिंह की मौत के पश्चात उनके निवास क्षेत्र तेज नगर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। उनके परिवार के पांच सदस्यों, उनकी दो बेटियां, एक बेटा, पत्नी, उनका ड्राइवर, दो सहायक के अलावा चाचा और चाची और दो रागी साथियों को भी आइसोलेशन वार्ड में दाख़िल किया गया है।

    हज़ूरी रागी कुछ महीने पहले इंग्लैंड से लौटे थे। इस के बाद वह चंडीगढ़ और दिल्ली भी गए थे। यहाँ उन्होने समागम किये जिन में हज़ारों लोग शामिल हुए थे। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद राज्य में ‘समुदाय प्रसार की संभावना’ से दहशत फैल गई है।

    श्री सिंह विदेश से लौटने के पश्चात सांस, चक्कर और बुखार महसूस कर रहे थे। पिछले 29 मार्च को श्री गुरु रामदास रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और अस्पताल में उनके परीक्षण किए गए और आखिरकार उन्हें आगे के निदान के लिए गुरु नानक अस्पताल में भेजा गया।

    ‘कला’ के क्षेत्र में निर्मल सिंह को उनकी सेवाओं के लिए वर्ष 2009 में केंद्र सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार (भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) प्रदान किया था। वह इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले हजूरी रागी थे।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 02 अप्रैल का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article सिमडेगा : महुआ चुनने को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, 3 की हत्या

    Related Posts

    देश

    25 लाख रुपये रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार, 35 करोड़ के बिल को लेकर मांगे थे पांच करोड़

    August 8, 2025
    देश

    अमेरिका की टैरिफ नीति से भारतीय निर्यातकों को बड़ा झटका, Walmart और Amazon ने रोका ऑर्डर…

    August 8, 2025
    देश

    Green Energy : रिलायंस सौर ऊर्जा से बनाएगी 150 अरब यूनिट बिजली

    August 8, 2025
    Latest Posts

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ पंडा धर्म रक्षिणी ने दर्ज कराया मामला

    August 8, 2025

    अपोलो पहुंचे राज्यपाल, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…

    August 8, 2025

    सरकार विद्यार्थियों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक दे रही सभी सुविधाएं : मंत्री

    August 8, 2025

    खेतों में उतरे सीएम हेमंत सोरेन, किसानों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

    August 8, 2025

    रांची के बिरसा जैविक उद्यान में 6 साल की मादा जिराफ ‘मिस्टी’ और सिल्वर फीजेंट की एंट्री

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.