Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा का संकल्प पत्र यानि मोदी की गारंटी: लक्ष्मीकांत वाजपेयी
    झारखंड

    भाजपा का संकल्प पत्र यानि मोदी की गारंटी: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: शहर के होटल ला मेरिटल में 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ विधानसभा एवं बड़कागांव विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद सह मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद डॉ आदित्य साहु, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद मौजूद थे. बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता और संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता रंजीत पांडे ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा द्वारा आज लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र जारी कर दिया गया है. इस घोषणापत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया गया है.

    घोषणा पत्र में बिजली बिल जीरों करने और मुफ्त राशन और गैस की व्यवस्था की बात कही गई है. श्री वाजपेयी ने कहा कि घोषणापत्र में अगले 5 वर्ष में जनता के लिए क्या-क्या किया जाएगा इसका उल्लेख है. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि घोषणापत्र में देश के गरीब और मध्यम वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया है. कहा कि घोषणापत्र में युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसानों को सशक्त करने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं और 3 करोड़ घर अगले 5 वर्ष में बनाएं जाऐंगे. पाइप द्वारा सस्ती गैस घर-घर पहुंचाने के अभियान को तेज किया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि इस समय घर-घर तक सस्ते गैस सेलेंडर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. बताया कि घोषणा पत्र में 70 वर्ष से अधिक के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाने की बात कही गई है. सबका साथ, सबका विकास भाजपा के संपल्प पत्र की आत्मा है. उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण का प्रवाधान  घोषणा पत्र में है और दिव्यांगों को पीएम आवास में प्राथमिकता दी जाएगी. मुफ्त राशन योजना अगले 5 वर्ष तक जारी रहेगी. बताया कि घोषणा पत्र में देश को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की बात भी कही गई है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन देश में 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा. झारंखड को लेकर उन्होंने कहा कि यहां की सभी 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन जीत दर्ज करेगा.

    मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, टुन्नू गोप, हजारीबाग लोकसभा सह संयोजक रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रो संजय सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, विजय जयसवाल दीनबंधु पोद्ादर, अनिल मिश्रा, दीनदयाल कुमार, राजू चतुर्वेदी, सूर्यवंश श्रीवास्तव, रंजन फौजी, वासुद तिवारी राजीव रंजन,शिव कुमार महतो ऋषिकेश्वसिंह भीम सेन चौहान कुणम  अखिलेश प्रसाद, इलारानी पाठक,दिलीप सिंह,  विजय जायसवाल, वरूण सिंह, ब्रजेश पाठक, राजेश ठाकुर, प्रवीण कुमार सोनू, मोहन पांडे, ललन सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भारतीय जनता पार्टी मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2024: फिल साल्ट की विस्फोटक बल्लेबाजी, LSG को हरा पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंचा KKR
    Next Article चेकिंग अभियान के दौरान अवैध कोयला लदा वाहन पकड़ाया, चालक व खालासी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.