Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरहुल के बहाने सुप्रियो ने बीजेपी पर साधा निशाना, उलगुलान रैली जंगल, जमीन और आदिवासी धर्म को बचाने की गारंटी
    झारखंड

    सरहुल के बहाने सुप्रियो ने बीजेपी पर साधा निशाना, उलगुलान रैली जंगल, जमीन और आदिवासी धर्म को बचाने की गारंटी

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार 12 अप्रैल को मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने सरहुल के बहाने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही कहा कि सरहुल हमारी परंपरा और संस्कृति का परिचायक है. ये हम सभी के अंदर रचा बसा है. उन्होंने कहा कि सरहुल में आदिवासियों का जो जुलूस निकाला गया उसमें केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध देखने को मिला. बीजेपी के उलगुलान रैली को लेकर बयान पर उन्होंने कहा कि रैली में सनातन विरोधी लोगों के जमावड़े की बात कही गई थी. इस पर उन्होंने बीजेपी को सुधर जाने की नसीहत दे डाली. साथ ही कहा कि आगामी 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान रैली पर्यावरण संरक्षण, जंगल, जमीन और अपने आदिवासी धर्म को बचाने की गारंटी है.

    केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध 

    सरहुल के मौके पर लाखों आदिवासी राजधानी की सड़कों पर उतरे थे. उन्होंने प्रकृति के साथ पूंजीपतियों द्वारा किए जा रहे छेड़छाड़ और प्रकृति को नष्ट करने की जो नीतियां केंद्र सरकार ने बनाई है, उसपर अपना आक्रोश व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण बात नहीं थी. पेड़ों को काटे जाने के विरोध में कल लड़ाई देखने को मिली. आदिवासियों को उजाड़ने एवं प्रकृति को समाप्त करने के लिए जो फॉरेस्ट राइट में जो बदलाव किए गए उसके खिलाफ रोष था. उन्होंने कहा कि आदिवासी हैं तो प्रकृति, जल, जंगल व जमीन है.

    लंबे समय से सरना धर्म कोड की मांग 

    लोगों का मानना है कि हिन्दू है, मुस्लिम है, सिख है, इसाई है, जैन है तो फिर आदिवासी कहां चला गया. उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड की मांग आदिवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही है. इस बाबत बिल हमलोगों ने सदन से पास करा कर राजभवन भेजा, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे हमेशा लटकाने काम किया. उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड पर बीजेपी और एसबीआई को घेरते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मनाही के बावजूद एसबीआई ने 356 करोड़ का चंदा बीजेपी को दिया.

    ये भी पढ़ें: ‘मील का पत्थर साबित होगी न्याय उलगुलान रैली, बीजेपी ने लगाई देश में अघोषित इमरजेंसी’

    Johar Live आज की खबर उलगुलान रैली करंट न्यूज जोहार लाइव झामुमो झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्याय उलगुलान रैली न्यूज हेडलाइन बीजेपी मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सरहुल सिटी न्यूज सुप्रियो भट्टाचार्य स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबहू के साथ झगड़े के बाद सास ने खाया जहर
    Next Article निमंत्रण कार्ड में व्यक्ति विशेष को वोट करने का स्लोगन छापा, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.