Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कोरोना वायरस : रामनवमी मेले पर अघोषित प्रतिबंध, दो अप्रैल तक अयोध्या में प्रवेश नहीं कर सकते बाहरी लोग
    देश

    कोरोना वायरस : रामनवमी मेले पर अघोषित प्रतिबंध, दो अप्रैल तक अयोध्या में प्रवेश नहीं कर सकते बाहरी लोग

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ। कोरोना वायरस से बढ़ते असर को देखते हुए अयोध्या में आयोजित होने वाले रामनवमी मेले पर अघोषित प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर जानकारी दी।

    एडवाइजरी के मुताबिक दो अप्रैल तक अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। रामनवमी मेले में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को अयोध्या जनपद के बॉर्डर पर ही रोक कर वापस भेज दिया जाएगा।

    इसके साथ ही दो अप्रैल तक सरयू नदी में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अयोध्या जनपद के सभी होटलों, धर्मशालाओं और लॉज में दो अप्रैल तक किसी तरह की बुकिंग नहीं होगी।

    इसके साथ ही जनपद के सभी मंदिर और धार्मिक स्थलों पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए भीड़ इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लग गया है। मालूम हो कि आगामी 25 मार्च से ही अयोध्या में रामनवमी मेला शुरू हो रहा है। 9 दिनों तक तलने वाले इस पर्व के अंतिम दिन दो अप्रैल को राम जन्मोत्सव है।

    इसके साथ ही जिला प्रशासन ने लोगों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का समर्थन करने की भी अपील की है। लोगों से यह भी आग्रह किया गया है कि वो अति आवश्यक कामों के अलावा दूसरे किसी कारण से घर से बाहर न निकलें।

    सरकारी रोडवेज बसों के परिचालन को भी कल सुबह 6 से रात के 10 बजे तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथी ही निजी बसों के परिचालन को भी बंद रखने का आह्वाहन किया गया है। इसके साथ ही अयोध्या के प्रमुख मंदिरों के व्यवस्थापकों ने भी श्रद्धालुओं से भीड़ में अयोध्या न आने की अपील की है।

    व्यवस्थापकों का कहना है कि कुछ ही दिन की समस्या है, इसके बाद फिर से सब कुछ सामान्य हो जाएगा। इसलिए अपने घरों पर ही भगवान की पूजा अर्चना करें, क्योंकि भगवान हर जगह मौजूद हैं, बस भाव होना चाहिए।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : अंतर राज्य बस सेवा बंद, परिवहन विभाग ने कोरोना वायरस के चलते लिया फैसला
    Next Article बिहार में कोरोना से संक्रमित युवक की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    कांस्टेबल भर्ती घोटाला के तार जुड़े NEET‑UG पेपर लीक से! ED खंगाल रही दस्तावेज

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    देश

    चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग

    June 19, 2025
    Latest Posts

    प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- पीएम बताएं 1.25 लाख करोड़ के पैकेज का क्या हुआ

    June 19, 2025

    जेवर दुकान में भीषण डकैटी… देखें वीडियो

    June 19, 2025

    जैनुल अंसारी के घर में घुस 6 बदमाशों ने मचाया तांडव, लूट ले गए कई कीमती सामान

    June 19, 2025

    फरार निसार हसन दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, वीडियो जारी कर बोला- मेरा एनकाउंटर कर देगी पुलिस

    June 19, 2025

    कांस्टेबल भर्ती घोटाला के तार जुड़े NEET‑UG पेपर लीक से! ED खंगाल रही दस्तावेज

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.