Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चुनाव कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं, भ्रामक खबरों पर करें कार्रवाई : के. रवि कुमार
    झारखंड

    चुनाव कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं, भ्रामक खबरों पर करें कार्रवाई : के. रवि कुमार

    Team JoharBy Team JoharApril 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका : लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दुमका समाहरणालय में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में तकनीक के इस्तेमाल से फेक न्यूज़, डीप फेक वीडियो का उपयोग कर भ्रामकता फैलाई जाने की संभावनाओं पर सक्रियता से ध्यान रखा जाना चाहिए. सभी जिलों में कार्यरत मीडिया मोनीटरिंग सेल प्रो-एक्टिव मोड में कार्य करें और भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसी खबरों को प्रसारित होने से रोकें. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट का तत्काल फैक्ट चेक करने का निर्देश दिया.

    भारत निर्वाचन आयोग के नियमों को पालन करने का निर्देश

    बैठक में संताल परगना प्रमंडल के दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़ एवं देवघर जिलों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई जिम्मेवारियों का अनुपालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की गंभीरता को समझें और शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराने के लिए सभी ठोस कार्रवाई करना सुनिश्चित करें.

    पुलिस एवं सीआरपीएफ संयुक्र रुप से करे कार्रवाई- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संताल-परगना प्रमंडल के जिलों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिन्हित मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस एवं सीआरपीएफ को आपस में समन्वय स्थापित कर वारंटियों के विरुद्ध छापेमारी करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने का निदेश दिया.

    चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग करने  अंतराज्यीय सीमाओं पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने का निर्देश दिया.

    मतदाता एवं मतदान कर्मियों के स्वास्थ्य का रखें ध्यान

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मेडिकल किट, स्थायी शौचालय एवं उसमें रनिंग वाटर कनेक्शन एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित रखें. इसके साथ-साथ मतदाताओं एवं मतदान कार्य में लगे कर्मियों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाना है. चिकित्सा की बेहतर सुविधा के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी. इस बाबत अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी एवं गैरसरकारी उच्चतर सुविधा वाले अस्पतालों को चिन्हित कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का आकलन करें और कमियों को दूर कर आकस्मिक सेवाओं के लिए तैयार रखें.

    क्रिटकल मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा का रखें पुख्ता इंतजाम : ए.वी होमकर

    राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए.वी.होमकर ने संताल परगना के जिलों में चिन्हित क्रिटकल एवं वर्नलेबल मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी, ईवीएम एवं मतदाता की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जाने हैं. हैलीपैड की व्यवस्था दुरुस्त करायें जाने के लिए संयुक्त अभ्यास करने, हैलीपैड का फिजिकल वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया, ताकि पोलिंग पार्टी एवं आकस्मिक सेवाओं में इनका इस्तेमाल किया जा सके.

    ये रहे उपस्थित

    समीक्षा बैठक में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए. वी. होमकर, सीआरपीएफ के आईजी  राकेश अग्रवाल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ,एस.टी.एफ के डी.आई.जी.इन्द्रजीत महथा सहित संताल परगना प्रमंडल के सभी जिले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, सीआरपीएफ कमांडेंट, सहित लोकसभा निर्वाचन से संबंधित वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: बीजेपी का ओबीसी सम्मेलन करने का ऐलान महज ढोंग, राष्ट्रीय स्तर पर नहीं हुई पहल: कैलाश

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Dumka jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दुमका न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगठबंधन सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर अपनी सुविधाओं को बढ़ाने में जुटी हुई है: सीता सोरेन
    Next Article आचार संहिता के नाम पर व्यापारियों को परेशान नहीं करे प्रशासन : संजय अग्रवाल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.