Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देश में कोराेना के 23 नए मामले, कुल 107 मामलों की पुष्टि
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में कोराेना के 23 नए मामले, कुल 107 मामलों की पुष्टि

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2020Updated:March 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामलों के सामने आने के बाद अबतक 107 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें नौ डिस्चार्ज किए गए मरीज और दो मौतों के मामले भी शामिल हैं।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए केन्द्र सरकार की तैयारियों के बारे में रविवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पिछली अपडेट से लेकर अब तक 23 मामलों का पता चला है और अब देश में कोरोना के 107 मामलों की पुष्टि हुई है।

    इनमें से नौ डिस्चार्ज किए गए मरीज और दो मौत के मामले भी शामिल हैं। महाराष्ट्र से 17, तेलंगाना से दो, राजस्थान से एक और केरल से तीन मामले मिले हैं। कोरोना के 93 मामलों में 31 मामले ऐसे हैं जिनमें मरीजों की आयु 60 वर्ष से अधिक थी । इनमें दो मौत के मामले भी हैं जो अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। इन सभी मामलों में संपर्क व्यक्तियाें की ट्रेसिंग काफी सख्ती से की जा रही है और अभी तक 4000 से अधिक संपर्क व्यक्तियोंं काे निगरानी में रखा गया है।

    उन्होंने बताया कि देश में लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर जो बैचेनी फैल रही है उसका निराकरण करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) दिल्ली ने 24 घंटों काम करने वाली हेल्पलाइन शुरू की है और इसका मोबाइल नंबर 9971876591 है और यह चिकित्सकों द्ववारा चलाई जा रही है।

    श्री कुमार ने बताया कि सभी भारतीयों के लिए कोरोना का पहला और दूसरा कन्फर्मेटरी टेस्ट को पूरी तरह निशुल्क कर दिया गया है और देश में कोरोना की पर्याप्त टेस्टिंग क्षमता मौजूद है तथा अभी तक प्रतिदिन कुल क्षमता का केवल 10 प्रतिशत ही इस्तेमाल किया गया है।

    श्री कुमार ने बताया कि देश में कोरोना के मामलों के प्रबंधन और नियंत्रण के लिए जनहित में अनेक निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। इटली के मिलान से एयर इंडिया की फ्लाइट आज सुबह दिल्ली पहुंच गई है और इसमें लाए गए सभी 218 यात्रियों को आईटीबीपी कैंप, छावला में ले जाया गया है ।

    चिकित्सा मानकों के अनुसार इन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है। इसके अतिरिक्त ईरान से निकाले गए 236 व्यक्तियों का तीसरा बैच भी भारत पहुंच गया है और इन्हें जैसलमेर के सेना सुविधा केन्द्र में क्वारंटाइन में रखा गया है। ईरान से यहां लाए जाने से पहले इनकी जांच की गई थी और फिलहाल इनमें से किसी में भी रोग के लक्षण नहीं है।

    स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोराेना प्रभवित देशों से आए कुल 256 यात्रियाें को त्रिवेंदम, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में क्वारंटाइन में रखा गया है। चीन के वुहान और जापान से निकाले गए सभी व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई है और ये सभी निगेटिव पाए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 80,56,365 अतिरिकत एन-95 मास्कों और निजी सुरक्षा उपकरणों की खेप खरीदने का आदेश दे दिया गया है।
    महाराष्ट्र के बुलढाणा से कल जिस व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया था , वह पहले निजी अस्पताल में भर्ती था और वहीं उसके रक्त एवं अन्य नमूनों की जांच की गई थी जिनमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

    अब देश में आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म भरना होगा और यह निर्णय मंत्रिमंडल की 13 मार्च को हुई बैठक में लिया गया था।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में महिला मरीज से दुष्‍कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़ि‍ता ने की पहचान
    Next Article कोरोना से शेयर बाजारों में कोहराम जारी, सेंसेक्स 1000 और निफ्टी 350 अंक से अधिक नीचे खुला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    देश

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार ने बदला हज़ारीबाग का अनुमंडल पदाधिकारी…देखें पूरी रिपोर्ट

    June 18, 2025

    झारखंड सरकार में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.