Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»1823 करोड़ का टैक्स लगाने के विरोध में 1 अप्रैल को राज्यभर में प्रदर्शन, कांग्रेसी निकालेंगे जुलूस
    झारखंड

    1823 करोड़ का टैक्स लगाने के विरोध में 1 अप्रैल को राज्यभर में प्रदर्शन, कांग्रेसी निकालेंगे जुलूस

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा के इशारे पर आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पर 1823 करोड़ का टैक्स लगाने, कांग्रेस के खाते से 135 करोड़ निकालने और खातों को फ्रीज करने के विरोध में 1 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को जिला मुख्यालय में 1 अप्रैल 2024 को विरोध प्रदर्शन के साथ मशाल जुलूस, धरना प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में अनिवार्य रूप से प्रखंड अध्यक्षों, पदाधिकारी,प्रदेश नेताओं,वरीय नेताओं,प्रदेश पदाधिकारी को शामिल होने का निर्देश प्रदेश द्वारा दिया गया है. इसके अलावा लोकसभा के लिए घोषित उम्मीदवारों को भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करने को कहा गया है.

    आर्थिक प्रहार करने की हो रही कोशिश

    सोनाल शांति ने बताया कि भाजपा अपने एजेंट के तहत विपक्षी दलों पर आर्थिक प्रहार करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस को मुख्य रूप से निशाना बना रही है. दिनों दिन इंडिया के घटक दलों के बीच बढ़ते आपसी समन्वय और जनता के बीच इंडिया गठबंधन के प्रति बढ़ते विश्वास से भाजपा नेता सशंकित हैं. यहीं वजह है कि आयकर विभाग को हथियार बनाकर कांग्रेस को नोटिस भेजने और कांग्रेस का खाता फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है. लेकिन चुनाव में देश की जनता सारी सच्चाइयों को अपने मतदान से परख देगी. उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस के खिलाफ अवैध और लोकतांत्रिक कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग द्वारा पिछले 8 सालों का आयकर रिटर्न खोल दिया गया है. कांग्रेस इसके विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है और इसका जोरदार विरोध प्रदर्शन झारखंड में भी किया जाएगा.

    ये भी पढ़ें:जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन के अलावा विनोद सिंह, भानु प्रसाद समेत चार अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    Johar Live अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आज की खबर आयकर विभाग करंट न्यूज कांग्रेस केसी वेणुगोपाल जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भाजपा मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सोनाल शांति स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचैनपुर डबल मर्डर: बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुआ था विवाद, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article लोस चुनाव को लेकर डीडीसी ने की नगर निगम में बैठक, जागरूकता में वार्ड सुपरवाइजर की भूमिका अहम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.