Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»RU के कई छात्र नहीं भर सके सेमेस्टर 5 का फॉर्म, जेसीएम अध्यक्ष बोले- बंद कर दिया गया था एग्जामिनेशन पोर्टल
    झारखंड

    RU के कई छात्र नहीं भर सके सेमेस्टर 5 का फॉर्म, जेसीएम अध्यक्ष बोले- बंद कर दिया गया था एग्जामिनेशन पोर्टल

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेज के लगभग कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी परिसर में जमा होकर सेमेस्टर 5 के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए यूनिवर्सिटी से गुहार लगा रहे थे. इस बीच छात्रों के बुलावे पर जेसीएम अध्यक्ष अमन तिवारी के नेतृत्व में जेसीएम छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल वहां पर पहुंचकर छात्रों की समस्याओं से अवगत होकर प्रबंधन से बात की.  पर यूनिवर्सिटी ने अपनी गलती छात्रों पर थोपते हुए उन्हें फॉर्म भरवाने से इनकार कर दिया. वहीं छात्रों का कहना है कि उन्हें सिर्फ दो ही दिन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए समय मिला था. साथ ही सर्वर का प्रोब्लम भी था एवं परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी साइट में जारी नहीं किया गया था. जिसके कारण असमंजस की स्थिति पैदा हुई.

    छात्रों ने बताया कि 22 मार्च के बाद एग्जामिनेशन पोर्टल बंद कर दिया गया था और इधर 23 से होली की छुट्टी थी. जब 27 मार्च को कॉलेज खुलने पर छात्र पहुंचे तो उन्हें बोला गया कि कल से एग्जाम है और अब आ रहे हो. जेसीएम अध्यक्ष अमन तिवारी ने परीक्षा नियंत्रक आशीष कुमार झा से टेलीफोनिक वार्ता कर उन्हे फॉर्म भरने का अवसर देने की बात कही. अमन तिवारी ने कहा कि यूनिवर्सिटी सेशन सुधारने के लिए छात्रों की बली चढ़ा रही है. परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बिना घोषणा किए पोर्टल को बंद कर दिया गया जो कि सरासर अन्याय है. 18 मार्च के शाम में बीबीए, बीसीए, आईटी वोकेशनल कोर्सों का रिजल्ट आया. इस रिजल्ट में कई खामियां थी. पास करने वाले वाले छात्रों को भी प्रमोटेड लिस्ट में डाल दिया गया था, इसके कारण छात्रों को रिजल्ट समझने में थोड़ा समय लगा. उसके बाद 22 मार्च को एग्जामिनेशन पोर्टल बंद कर दिया गया. 23 से होली की छुट्टी हो गई और जब 27 मार्च को कॉलेज खुली तो छात्र यूनिवर्सिटी पहुंचे तो छात्रों को एक मौका मिलनी चाहिए थी मौका नहीं देना सरासर अन्याय है.

    अमन तिवारी ने कहा कि छात्रों का एक साल बर्बाद हो जाएगा जिसके जिम्मेदार यूनिवर्सिटी होगी. उक्त कार्यक्रम में झारखंड छात्र मोर्चा के सचिव असद फेराज टिंकू, डीएसपीएमयू के अध्यक्ष मनीष राणा एवम् छात्रों में अनुराग श्रीवास्तव, हर्ष सिंह, अजीत कुमार साहू, कासिफ रहमान, विक्रम टोप्पो, सहाना परवीन आफरीन नाज, सोब्या परवीन इत्यादि कई छात्र उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article चुनाव लोकतंत्र में समान रूप से अपनी भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करती है : के रवि कुमार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.