Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 4:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया चार करोड़ का सोना और चांदी, पांच तस्कर गिरफ्तार
    देश

    भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया चार करोड़ का सोना और चांदी, पांच तस्कर गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    गोरखपुर। डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने भारत नेपाल बार्डर से सात किलोग्राम सोना और 200 किलोग्राम चांदी जब्त किया है। इसकी कीमत चार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। चांदी गोरखपुर के बजरंग बुलियन के वहां ले जाई जा रही थी। इस मामले में पांच आरोपितों सुभाष चंद्र तिवारी, संजय तिवारी, विष्णु गुप्ता, विजय कुमार मौर्य और संदीप शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के अफसरों का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। गिरोह से जो भी जुड़े हैं, उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

    डीआरआई को सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल बार्डर पर सोने की तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर अफसरों की टीम ने भारत-नेपाल बार्डर पर डेरा डाला। नेपाल की तरफ से आने वाले एक वाहन को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वाहन चालक रुका नहीं। तेज गति से वाहन को चलाते हुए भागने की कोशिश करने लगा। डीआरआई की टीम ने पीछा किया और चालक को धर दबोचा। बाद में वाहन की तलाशी ली गई तो सात किलोग्राम सोना बरामद हुआ।

    इसकी कीमत 3.17 करोड़ रुपये बताई गई है। डीआरआई के अफसरों के मुताबिक सोना जब्त कर लिया गया है। अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को दबोचने की कोशिश की जा रही है। सोना पकड़ने के बाद ही डीआरआई के अफसरों को पता चला कि 200 किलोग्राम चांदी गोरखपुर भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर ही डीआरआई की टीम ने छापा मारा और अलग-अलग जगहों से चांदी बरामद की। चांदी भी जब्त की गई है।

    डीआरआई के अफसरों के मुताबिक सोना और चांदी की तस्करी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया गया है। इन सबसे पूछताछ की जा रही है। इस तरह की कार्रवाई पहले भी की जा चुकी है। अब तक 102 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस सिलसिले में बजरंग बुलियन की ओर से किसी का पक्ष नहीं मिल सका है। जब भी पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी की बड़ी कार्रवाई, यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को किया गिरफ्तार
    Next Article मेकॉन विप्स ने जोश व जुनून के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    SGPGI लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती

    June 14, 2025
    देश

    PM नरेंद्र मोदी कल से पांच दिवसीय तीन देशों के विदेश दौरे पर जाएंगे

    June 14, 2025
    ट्रेंडिंग

    आधार कार्ड फ्री अपडेट की अंतिम तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें मुफ्त में अपडेट

    June 14, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात संदीप थापा की दो और लग्जरी गाड़ी जब्त, बिट्टू सिंह का नोटों के साथ वीडियो वायरल

    June 14, 2025

    पुलिस को चैलेंज करने वाले साइबर अपराध गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    June 14, 2025

    धनबाद में धराया एक करोड़ का अवैध शराब

    June 14, 2025

    शहीद सीआरपीएफ ASI सत्यवान कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

    June 14, 2025

    लोडेड देशी दो नाली के साथ दो धराये, एक को खोज रही पुलिस

    June 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.