Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव में लोगों को डराने की थी तैयारी
    क्राइम

    अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव में लोगों को डराने की थी तैयारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: गढ़वा पुलिस ने सोमवार को 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया गया है. 25 मार्च को सुबह 5 बजे पुलिस अधीक्षक, गढ़वा को सूचना प्राप्त हुई कि सुभम पासवान के द्वारा कुछ हथियार छिपाकर रखा गया है. जिसका उपयोग आगामी लोकसभा चुनाव में लोगों को डराने धमकाने एवं मतदान को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है. पुलिस अधीक्षक गढ़वा के द्वारा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी को सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के लिए एक टीम को ग्राम हूर भेजा गया. छापामारी के क्रम में शुभम पासवान के घर में बिस्तर के नीचे से एक बोरे में छिपाकर रखे गये चार देशी कट्टा, तीन 7.65 MM का सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैग्जीन तथा 7.65 MM का सात जिंदा कार्टीज एवं 315 MM का दो खोखा बरामद किया गया. पूछताछ में शुभम पासवान ने बताया कि ये सभी हथियार उनके मालिक सतेन्द्र चौबे का है. एक अन्य राईफल मेरे दोस्त राकेश चौधरी के घर पर छिपाकर रखा हुआ है. जिसे गठित टीम द्वारा राकेश चौधरी के घर से बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि यह हथियार पप्पु चौधरी से सतेन्द्र चौबे ने खरीदा था. जैसे ही पप्पु चौधरी की गिरफ्तारी हुई, सतेन्द्र चौबे इसे डर से मेरे पास छिपाकर रखने के लिए दे दिया. इसमे से 315 MM का बोल्ट एक्शन राईफल से सतेन्द्र चोधरी के शादी में सतेन्द्र चौधरी के द्वारा ही फायर किया गया था. उसी का ये दोनो खोखा है. पुलिस टीम के द्वारा पुनः पप्पु चौधरी की भी गिरफ्तारी की गई है. जिसने इस बात को स्वीकार किया है कि जेल जाने से पहले सतेन्द्र चौबे को वह ये सभी हथियार बेचे हैं, जिसका पूरा पैसा भी अभी तक नहीं मिला है.

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

    शुभम पासवान, राकेश चौधरी, पप्पु चौधरी शामिल हैं. इनका पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है तथा जेल जा चुके हैं. इनके खिलाफ अलग-अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं.

    बरामद सामान

    1. देशी कट्टा- 04

    2. 7.65 MM का सेमीऑटोमेटीक पिस्टल – 03

    3. 315MM बोल्ट एक्शन राईफल – 01

    4. 7.65 MM का जिंदा गोली- 07

    5. 315 MM का खोखा- 02

    3 गिरफ्तार अवैध जोहार लाइव बरामद हथियार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहत्या कर जला दी महिला का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच 
    Next Article कृष्णा होटल में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप मिली, स्टिकर और खाली बोतल भी बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.