Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ग्रेटर नोएडा के एक ढाबे में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
    ट्रेंडिंग

    ग्रेटर नोएडा के एक ढाबे में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नोएडा :  ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी के पास भीषण आग लगने की घटना सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में गौर सिटी के पास बुधवार सुबह एक ढाबे में भीषण आग लग गई. यहां गौर सिटी 4 मूर्ति गोल चक्‍कर के पास शेरे पंजाब ढाबे में आग लग गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया. फर्नीचर और ढाबे सहित छह दुकानों में आग लगी है. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.

    सूचना पाकर घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. भीषण आग की लपटों ने देखते ही देखते छह से सात ढाबों को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गई. दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया.

    गौतमबुद्ध नगर के सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत हिंडन नदी के किनारे स्थित कुछ ढाबों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. आग बंद ढाबे से शुरू हुई और पास के अन्य 5 ढाबे और 2 दुकान आग की चपेट में आ गए. आग के विकराल रूप को देखते हुऐ पास के अन्य फायर स्टेंशनों से भी गाड़ी बुलाई गई. ढाबे में आग होने के कारण वहां रखे गैस सिलेंडर भी फटने का डर था. सूझबूझ दिखाते हुए पहले सभी 6 ढाबों में रखे गैस सिलेंडर बाहर निकाले गए. इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया.

    Country Dhaba Fire Fire Brigade Gaur City Gautam Buddha Nagar johar live news Noida आग गौतमबुद्ध नगर गौर सिटी जोहार लाइव न्यूज़ ढाबा देश नोएडा फायर ब्रिगेड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJBVNL गोदाम में लगी भीषण आग, कई ट्रांसफार्मर जलकर राख
    Next Article पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद का निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक, कहा-अपूरणीय क्षति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.