Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग : जनता की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त
    झारखंड

    हजारीबाग : जनता की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • उपायुक्त के साप्ताहिक जनता दरबार लगभग 3 दर्जन मामले सुने गए

    हजारीबाग। उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना। जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग तीन दर्जन लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। जनता दरबार में मुख्यत: भूमि, पेंशन, आवास, मुआवजा, राशनकार्ड,म्युटेशन, मानदेय आदि से संबंधित शिकायत प्राप्त हुए।
    आज के जनता दरबार में सदर प्रखंड की सुरजी देवी ने अपनी जमीन पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने संबधी शिकायत की इस पर उपायुक्त ने सीओ सदर को इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच करने का निर्देश दिया। वहीं सदर प्रखंड के शंभु कुमार ने भी किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जाली कागजात बनाकर जमीन करने की शिकायत की इसको लेकर उपायुक्त ने सदर सीओ को जांच सहित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वही कटकमदाग की मसोमात मोहनी ने दो वर्षो से वृद्धा पेंशन रुक जाने संबंधी शिकायत की। इस मामले पर कार्रवाई करने का निदेशअग्रणी बैंक प्रबंधक को दिया। वहीं केरेडारी प्रखंड के गरीर्खुर्द राजेंद्र प्रसाद सोनी ने निमार्णाधीन नहर के ऊपर पुलिया नहीं होने पर आवागमन में हो रही परेशानी संबंधी आवेदन दिया। इस संबंध में जिला योजना कार्यालय को इस पर उचित कारवाई हेतु निदेशित किया।
    मौके पर कटकमसांडी प्रखंड की असगरी बेगम ने शौचालय एवं राशन कार्ड नहीं मिलने का आवेदन दिया मामले की जांचोपरांत लाभ दिलाने के लिए बीडीओ को निदेशित किया। उपायुक्त ने इस दौरान सभी शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को भी जनता दरबार के बारे में जानकारी दें। वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें, ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। सरकार आपके लिए योजना बनाती है एवं योजना का लाभ लेना आपका हक है। उन्होंने कहा कि सारी योजना पारदर्शी तरीके से लागू हो ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि आप सभी को किसी भी तरह की समस्या हो तो लिखित रूप में सूचित करें। इस अवसर पर कार्यपालक दण्डाधिकारी सुनील कुमार तथा प्रीति किस्कू मौजूद थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमौसम का बदला मिजाज, राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश
    Next Article लातेहार: चोर गिरोह का पदार्फाश, 25 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.