Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 7:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रेरा ने तीन बिल्डरों पर लगाया 1.75 लाख फाइन, 250 बिल्डर है रडार पर
    झारखंड

    रेरा ने तीन बिल्डरों पर लगाया 1.75 लाख फाइन, 250 बिल्डर है रडार पर

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2024Updated:March 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी आथोरिटी (झारेरा) का गठन इसलिए किया गया ताकि राज्य में बिल्डरों की मनमानी पर रोक लगाई जा सके. वहीं फ्लैट के खरीदार लगातार बिल्डरों के द्वारा ठगी की शिकायत कर रहे थे. लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. ऐसे में जब रेरा का गठन हुआ तो ग्राहकों को एक उम्मीद जगी कि अब उन्हें ठगा नहीं जाएगा. अगर ठगी होती भी है तो उन्हें रेरा से न्याय मिलेगा. रेरा के गठन के बाद बिल्डरों पर कार्रवाई शुरू हो गई. एक के बाद एक सभी से रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया. वहीं शिकायतों का भी निपटारा में कोर्ट में किया जा रहा है. अब रेरा ने राज्य के तीन बिल्ड़रों पर क्वार्टर रिपोर्ट नहीं देने को लेकर फाइन ठोंका है. वहीं 1.75 लाख का जुर्माना भरने को कहा गया है.

    6 महीने में 137 पर एक्शन

    ग्राहकों की शिकायतों के बाद अब रेरा एक्शन मोड में है. जिसके तहत कस्टमर्स को ठगने और रेरा को गुमराह करने वाले बिल्डर्स रडार पर है. ऐसे ही 250 बिल्डरों की लिस्ट रेरा ने तैयार की है. इतना ही नहीं अब उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. रेरा ने राज्य में चल रहे प्रोजेक्ट में देरी पर 6 महीने में 137 बिल्डरों पर कार्रवाई की है. वहीं 1 करोड़ रुपए से अधिक फाइन लगाया है. बता दें कि रेरा ने सभी बिल्डरों को प्रोजेक्ट पूरा होने तक हर तीन महीने पर क्वार्टर रिपोर्ट देने को कहा है. वहीं प्रोजेक्ट में देरी होने की सूचना भी बिल्डरों को देनी है. इसके बावजूद बिल्डर रिपोर्ट जमा नहीं कर रहे थे. मामलों पर रेरा कोर्ट में सुनवाई जारी है. नियमों को ताक पर रखने वाले बिल्डरों पर प्रति क्वार्टर 25 हजार के हिसाब से जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान किया गया है.

    इन बिल्डरों पर कार्रवाई

    सिलवर हाइट्स, नियर सरकारी कुआं, मणिटोला, डोरंडा

    साई साधना वाटिका, सदर, हजारीबाग

    श्री कन्हैया हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, बरमसिया रोड, नियर विश्वनाथ नर्सिंग होम, गिरिडीह

    इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर : ममता सरकार ने पहली बार रामनवमी पर की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी सांसद राहुल कस्वां आज कांग्रेस में होंगे शामिल,टिकट कटने से थे नाराज  
    Next Article बिहार विधान परिषद चुनाव : 11 सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन आज, NDA और महागठबंधन के 8 प्रत्याीशी भरेंगे पर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ससुराल में संदिग्ध हालत में मिला युवक का मिला, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    May 18, 2026
    चाईबासा

    चक्रधरपुर में दो मानव तस्कर गिरफ्तार, 30 मजदूर और 6 बच्चे चंगुल से मुक्त

    May 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में हाईवा से टकराकर ऑटो पलटा, 11 महिलाएं घायल, चार रिम्स रेफर

    May 18, 2026
    Latest Posts

    ससुराल में संदिग्ध हालत में मिला युवक का मिला, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    May 18, 2026

    चक्रधरपुर में दो मानव तस्कर गिरफ्तार, 30 मजदूर और 6 बच्चे चंगुल से मुक्त

    May 18, 2026

    लातेहार में हाईवा से टकराकर ऑटो पलटा, 11 महिलाएं घायल, चार रिम्स रेफर

    May 18, 2026

    प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    May 18, 2026

    BSF में DIG बने झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा, केंद्र सरकार का आदेश जारी

    May 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.