Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 4:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में अवैध रूप से चल रहे पानी के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, निगम ने बनाया एक्शन प्लान
    झारखंड

    रांची में अवैध रूप से चल रहे पानी के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, निगम ने बनाया एक्शन प्लान

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी रांची में बोतलबंद पानी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. हर दिन हजारों लीटर बोतलबंद और जार वाला पानी की सप्लाई लोगों के घरों में हो रही है. वहीं पानी की सप्लाई के लिए शहर में न जाने कितने बॉटलिंग प्लांट और जार वाटर के आउटलेट खुल गए है, जो पानी निकालने के लिए धरती का सीना छलनी कर रहे है. इससे वे अपनी तो बंपर कमाई कर रहे है. लेकिन ग्राउंड वाटर लेवल तेजी से नीचे जा रहा है. अब इसे लेकर रांची नगर निगम सख्त हो गया है. अवैध रूप से वाटर बॉटलिंग प्लांट पर शिकंजा कसने की तैयारी है. इतना ही नहीं अवैध रूप से चल रहे प्लांट को सील भी किया जाएगा.

    25 हजार लीटर बोतल बंद पानी

    रांची की बड़ी आबादी वाटर लेवल नीचे जाने व सप्लाइ पानी में गंदगी के कारण बोतल बंद पानी और जार वाटर पर आश्रित हो गई हैं. लोगों की अधिक डिमांड को देखते हुए अब शहर के हर गली और मोहल्ले में जार वाटर की दुकानें खुल गयी हैं. बिना किसी गाइडलाइन के संचालित इन दुकानों में कहीं पर 10 रुपये में 20 लीटर तो कहीं पर 30 रुपये में 20 लीटर पानी मिल रहा है. वहीं बोतल बंद पानी का कारोबार भी जोरों पर है. कारोबारी सूत्रों के अनुसार, राजधानी रांची में 25 हजार लीटर रोज बोतल बंद पानी की खपत है. ऐसे में 20 रुपये प्रति लीटर कीमत के हिसाब से एक दिन में पांच लाख रुपये का बोतल बंद पानी राजधानीवासी पी रहे हैं.

    पाताल पहुंच रहा अंडरग्राउंड वाटर

    गली मोहल्ले में अवैध रूप से जार वाटर कंपनियां खोल दी जा रही हैं. इस कारण राजधानी रांची का जलस्तर दिन प्रतिदिन पाताल पहुंच रहा है. इन प्लांटों को चलाने के लिए जार वाटर प्रतिष्ठान संचालक और कंपनियों के द्वारा तीन से चार बोरिंग करायी जाती है. फिर इसके माध्यम से रात-दिन पानी निकाला जाता है. अत्यधिक पानी निकालने से कई जगहों पर आसपास के घरों की बोरिंग सूख जा रही है या फिर उसमें पानी कभी-कभी आ रहा है. लेकिन कोई स्पष्ट नियमावली नहीं होने से ऐसे प्लांटों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है.

    नगर निगम का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

    जार वाटर के प्लांटों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए रांची नगर निगम ने 2017 में ही नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा था. जिसमें यह सुझाव दिया गया था कि ऐसे वाटर प्लांटों में वाटर मीटर लगाया जाये, ताकि यह पता चल सके कि वह कितना पानी का दोहन करते हैं. इसके अलावा यहां जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग हो. वाटर प्लांट घनी आबादी के बीच नहीं हो, इसका भी सुझाव दिया गया था. लेकिन प्रस्ताव अबतक ठंडे बस्ते में है. जिसका नतीजा सबके सामने है. शहर में धड़ल्ले से ऐसे वाटर प्लांटों का संचालन हो रहा है. रोज लाखों लीटर पानी का उपभोग करनेवाले ऐसे प्रतिष्ठान लाइसेंस के नाम पर केवल नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस ही लेते हैं. इसके अलावा हर दिन धरती का सीना सूखानेवाले ऐसे प्रतिष्ठानों से निगम कोई शुल्क नहीं वसूलता है. इसी का नतीजा है कि ये जितना पानी जार में भरते हैं, उतने ही पानी को नाली में भी बहा देते हैं.

    इसे भी पढ़ें: मुरी-बोकारो-गया के रास्ते चलेगी रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं बढ़ेगी प्याज की कीमत, सरकार ने बनाया ये मास्टर प्लान
    Next Article राज्य के माननीयों की सुरक्षा पांच कैटेगरी में, सुरक्षा घेरे में कल्पना सोरेन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    “नेताओं के कमरे से शुरू होता है करियर”: पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    April 21, 2026
    झारखंड

    देवघर AIIMS में शिक्षा का विस्तार, जुलाई से M.Sc मेडिकल प्रोग्राम होगा शुरू

    April 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: बोले- 5 मई को भाजपा सरकार, उसके बाद घुसपैठियों पर बड़ा प्रहार

    April 21, 2026
    Latest Posts

    “नेताओं के कमरे से शुरू होता है करियर”: पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    April 21, 2026

    देवघर AIIMS में शिक्षा का विस्तार, जुलाई से M.Sc मेडिकल प्रोग्राम होगा शुरू

    April 21, 2026

    अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: बोले- 5 मई को भाजपा सरकार, उसके बाद घुसपैठियों पर बड़ा प्रहार

    April 21, 2026

    गढ़वा डीसी ने अचानक कार्यालय का किया निरीक्षण, कहा- समय पर आये कर्मचारी नहीं तो होगी कार्रवाई

    April 21, 2026

    बिहार विधानसभा का कर्मचारी बताकर ठगा बिहारियों को, अब झारखंड में गोली लगने से हुई भार्गव सिंह की मौत

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.