Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 10:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»निजता के अधिकार भ्रष्टाचारियों,आतंकवादियों को बचाने के लिए नहीं : रविशंकर
    देश

    निजता के अधिकार भ्रष्टाचारियों,आतंकवादियों को बचाने के लिए नहीं : रविशंकर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली। विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और निजता के अधिकार के नाम पर कथित देशविरोधी कार्यों के परिप्रेक्ष्य में शनिवार को कहा कि निजता के अधिकार आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए नहीं हो सकते।

    श्री प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन में कहा कि वह सोशल मीडिया के समर्थक हैं, लेकिन उन्हें तकलीफ तब होती है जब इसका दुरुपयोग अपने फायदे के लिए किया जाता है।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर शीर्ष अदालत के फैसले की आलोचना के बढ़ते रिवाज को खतरनाक करार देते हुए कहा कि जजों को फैसला लेने की पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं सोशल मीडिया का समर्थक हूं, फैसला मनमाफिक न आने पर इस पर चलाया जाना अभियान दुर्भाग्यपूर्ण है। फैसलो की आलोचना करते हुए भी कुछ बातों का ख्याल ज़रूरी है।”

    कानून मंत्री ने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के परिप्रेक्ष्य में विपक्षी दलों पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि दिक्कत तब होती है, जब जनादेश में खारिज हो चुके लोग विचारों के ध्वजवाहक बन जाते हैं। सरकार चलाने की जिम्मेदारी सरकार पर छोड़ देनी चाहिए।

    श्री प्रसाद ने निजता के अधिकार पर कहा कि यह अधिकार भ्रष्टाचारियों और आतंकवादियों को बचाने के लिए नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा दिये गए अधिकारों और कर्तव्यों में संतुलन ज़रूरी है। सवाल पूछने का हक़ जरूर है, लेकिन इस अंदाज में कि भारत की पहचान सुरक्षित रहे।

    #National News Latest news Online new
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्लू सुन गिफ्ट दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लोखों की सम्पति जलकर खाक
    Next Article सेना का पाकिस्तान को करारा जवाब, तीन सैनिक ढेर

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    दिव्यांगों के लिए फुटपाथ पर सुरक्षित जगह को लेकर SC सख्त, सरकार को दिया चार हफ्तों का अल्टीमेटम

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    गोली लगने से DSC जवान की मौ’त, एयरपोर्ट पर था तैनात

    August 7, 2025
    झारखंड

    भोजपुरी गाना नहीं बजने पर GRAVITY LOUNGE में फा’यरिंग, पूर्व मंत्री का पूर्व अंगरक्षक गिरफ्तार, हथियार जप्त

    August 7, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

    August 8, 2025

    रक्षाबंधन पर नीतीश सरकार का तोहफा : महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा

    August 8, 2025

    JPSC ने HC को दिलाया भरोसा, दो महीने में शुरू हो जाएगी नियुक्ति प्रक्रिया

    August 8, 2025

    जमशेदपुर के पास NH-18 पर दो ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    August 8, 2025

    झारखंड JSSC भाषा शिक्षक परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 1059 अभ्यर्थी सफल

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.