Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सिंदरी उर्वरक प्लांट के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, यूरिया के मामले में आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा भारत
    झारखंड

    सिंदरी उर्वरक प्लांट के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, यूरिया के मामले में आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा भारत

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2024Updated:March 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : पीएम मोदी ने धनबाद के सिंदरी में बने हर्ल खाद कारखाने का उद्घाटन समेत 35747 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यूरिया के मामले में भारत आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है. इस दौरान पीएम ने कहा कि धनबाद के सिंदरी में बने हर्ल खाद कारखाने से प्रत्यक्ष रूप से एक हजार और अप्रत्यक्ष रूप से 20,000 से अधिक लोगो को रोजगार मिलेगा. केंद्र सरकार झारखंड के विकास के साथ है.

    पीएम ने कहा कि सिंदरी उर्वरक कारखाना मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद में कहा कि आज यहां सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है. मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खास कारखाने को जरूर शुरू करवाउंगा. नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने जनजातीय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए झारखंड के लिए काम किया है. हमें 2047 से पहले अपने देश को विकसित बनाना है. आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है.

    35,700 करोड़ की योजनाएं

    पीएम ने 900 करोड़ के लागत से निर्मित हर्ल खाद कारखाना का लोकार्पण किया. साथ ही 35 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया. जिसमें रेलवे सहित अन्य योजनाएं शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में 360 लाख एमटी यूरिया की जरूरत होती है. जब 2014 में केंद्र में एनडीए की सरकार बनी तो उस वक्त देश में 225 एमटी ही यूरिया का उत्पादन होता था. इस वजह से यूरिया का आयात करना पड़ता था. इसलिए सिंदरी के बंद खाद कारखने को फिर से शुरू कराने और देश को यूरिया के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया था. सरकार के प्रयासों से अब 310 एमटी यूरिया का उत्पादन हो गया है. इससे न सिर्फ पैसे की बचत होगी, बल्कि किसानों की जरूरतें भी पूरी होगी.

    ये है मुख्य विकास परियोजनाएं

    प्रधानखांटा-पाथरडीह बाजार-भोजूडीह लाइन का दोहरीकरण होगा. पीएम मोदी ने 350 करोड़ की लागत से इस लाइन का दोहरीकरण कार्य की शुरुआत की. 63 करोड़ की लागत से सिंदरी मार्शलिंग यार्ड का रिमॉडलिंग कार्य किया गया है, जो कि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. 167 करोड़ की लागत से इस रेल सेक्शन का दोहरीकरण कार्य किया गया है, जो कि रेल सुविधा को मजबूत करेगा. 479 करोड़ की लागत से इस लाइन कार्य को पूरा किया गया है, जो कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. सोननगर से अंडाल तक रेललाइन 12334 करोड़ की लागत से निर्माण किया गया है, जो कि क्षेत्र के पर्यटन और वाणिज्यिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

    झारखंड रेल क्रांति की ओर अग्रसर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज झारखंड रेल क्रांति की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन का शिलान्यास हुआ. इस रेल लाइन के शिलान्यास से चंद्रपुरा-धनबाद को नया रूट उपलब्ध होगा, जिससे भूमिगत आग की समस्या का समाधान हो सकेगा. इसके अलावा देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन की शुरुआत से बाबा बैद्यनाथधाम और कामाख्या मंदिर एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे. इसके अलावा वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे से झारखंड के विकास को उड़ान मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे से किसानों को अपनी उपज को देश के कोने-कोने भेजने में सुविधा मिलेगी.

     

    इसे भी पढ़ें: बिहार बोर्ड की 10वीं-12वीं की आंसर कॉपी का चेकिंग शुरू, जानें कब आएगा रिजल्ट

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Dhanbad jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में 5 साइबर ठग गिरफ़्तार, पासबुक व आधार कार्ड समेत कई सामान बरामद    
    Next Article आसाराम बापू को ‘सुप्रीम’ झटका, सजा निलंबित करने की मांग वाली याचिका पर विचार से इनकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026
    Latest Posts

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.