Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड का बजट : वित्तीय वर्ष 2024-25 की नई घोषणायें
    झारखंड

    झारखंड का बजट : वित्तीय वर्ष 2024-25 की नई घोषणायें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बजट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : विधानसभा में मंगलवार को झारखंड का बजट पेश किया गया. जिसमें वित्त मंत्री ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाए गए बजट की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बार ऋण माफी की सीमा 50,000 (पचास हजार) रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने तथा NPA खाता धारक किसानों को भी इस योजना के तहत सम्मिलित करने का प्रस्ताव है.

    ऋण माफी की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपए की गई

    ऋण माफी की सीमा 50,000 (पचास हजार) रुपये से बढ़ाकर 2,00,000 (2 लाख) रुपये करने तथा NPA खाता धारक किसानों को भी इस योजना के तहत सम्मिलित करने का प्रस्ताव है.

    अब 20 लाख को मिलेगा अबुआ आवास

    सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से अनाच्छादित राज्य के गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए की गई है. जिसमें लाभार्थियों को पांच किस्त में 2,00,000 (दो लाख) रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. वित्तीय वर्ष 2023-24 लाख. वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3 लाख 50 हजार एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2 लाख 50 हजार परिवारों को इसका लाभ देने का निर्णय लिया गया था. परन्तु आवेदनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार अब इस योजना के आकार को बड़ा करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2027-28 तक प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख 50 हजार परिवारों, यानि लगभग 20 लाख परिवारों को इसका लाम दिये जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है. आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4,831.83 करोड़ (4 हजार 8 सी 31 करोड़ 83 लाख) रुपये का बजट प्रस्तावित है.

    पीरटांड में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना

    राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में पीरटांड मेगा लिपट सिंचाई योजना एवं पटमदा लिफ्ट सिंचाई योजना का कार्यान्वयन कराया जायेगा. पीरटांड प्रखंड में बराकर नदी पर बीयर का निर्माण कर भूमिगत पाईप लाईन के माध्यम से जल उद्दह कर पीरटांड प्रखंड में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसी प्रकार पूर्वी सिंहभूम के पटमदा आदि क्षेत्रों में भूमिगत पाईप लाईन से जल उद्वह सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है.

    भूमिगत पाईपलाइन के माध्यम से पानी

    पलामू जिलांतर्गत भूमिगत पाईपलाइन के माध्यम से विभिन्न जलाशयों/ जल निकायों में आवश्यकतानुसार पेयजल एवं सिंचाई जल उपलब्ध कराने के निमित पलामू पाईपलाइन सिंचाई योजना हेतु लगभग 456.63 करोड़ (4 सौ 56 करोड़ 63 लाख) रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है. इस योजना से पलामू जिलांतर्गत चैनपुर, मेदिनीनगर, सतबरवा, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज आदि क्षेत्र के कृक्षक मुख्य रूप से लाभांवित होंगे. प्रस्तावित पाईपलाइन के दोनों तरफ 2 कि०मी० के दायरे में अवस्थित जलाशयों में आवश्यकतानुसार जल भरा जा सकेगा.

    जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा

    निर्वाचित जन प्रतिनिधियों यथा जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, उपमुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का मानदेय में बारह वर्षों के बाद पहली बार वृद्धि की गई है.

    सर्वजन पेंशन योजना के बढ़ेंगे लाभुक

    मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की उम्र के व्यक्ति आच्छादित किये गये हैं, किन्तु निःशक्त व्यक्तियों, आदिम जनजाति के व्यक्तियों, निराश्रित महिलाओं, HIV/AIDS से ग्रसित व्यक्तियों एवं ट्रान्सजेन्डरो/तृतीय लिंग व्यक्तियों के साथ-साथ 50 वर्ष की आयु पूरी करने वाले आर्थिक रुप से कमजोर सभी महिलाओं तथा अनुसूचित जनजाति/जाति के सभी व्यक्तियों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है, जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 3,107.40 करोड़ (3 हजार 1 सौ 7 करोड़ 40 लाख) रुपये का बजटीय प्रावधान किया जा रहा है. इसके अन्तर्गत लगभग 23,50.000 (23 लाख 50 हजार) लाभार्थी आच्छादित होंगे.

    आंगनबाड़ी केन्द्रों का अपना भवन होगा

    सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का अपना भवन हो, इसे राज्य सरकार सुनिश्चित करा रही है. इसी क्रम में सरकार वर्ष 2025 तक भवनहीन केन्द्रों में से 2,500 (दो हजार पाँच सी) आँगनबाड़ी केन्द्र भवन का निर्माण करायेगी. वर्तमान में 38,432 (अड़तीस हजार चार सौ बतीस) केन्द्र संचालित है. कुल 7.687 (सात हजार सौ सतासी) आँगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के लिए टेबुल, कुर्सी के मद में कुल 280.17 करोड़ (2 सौ 80 करोड़ 17 लाख) रुपये का प्रावधान किया जा रहा है.

     

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand Assembly Budget Session Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड विधानसभा बजट सत्र डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएशियाई दिव्यांग पैरा साइकिलिंग प्रतियोगिता में जलालुद्दीन ने किया कमाल, जीता रजत पदक
    Next Article ED ने सीएम केजरीवाल को जारी किया 8वां समन, 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.