Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»स्कूल में शिक्षक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, शिक्षिका समेत दो की मौत
    क्राइम

    स्कूल में शिक्षक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, शिक्षिका समेत दो की मौत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2024Updated:January 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा : जिले से एक बड़ी घटना सामने आयी है. जहां हाई स्कूल के एक शिक्षक ने फायरिंग कर दो शिक्षकों को मौत के घाट उतार दिया और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली. मृत शिक्षकों में एक महिला शिक्षक भी है. स्कूल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. मामला लव ट्रायंगल का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, एक टीचर ने साथी शिक्षक और शिक्षिका को गोली मार दी है और खुद भी सुसाइड की कोशिश की.

    घटना स्कूल की लाइब्रेरी के कमरे में हुई है. मौके पर पुलिस पहुंच गयी है. बताया गया कि गोली चलाने वाले शिक्षक का शिक्षिका के साथ पहले से प्रेम प्रसंग था. लेकिन बाद में शिक्षिका की दोस्ती दूसरे शिक्षक से बढ़ने लगी. इसी आक्रोश में पहले शिक्षक ने दोनों पर गोली चला दी और फिर खुद को भी गोली मार कर कर सुसाइड की कोशिश की. गोली चलाने वाले शिक्षक का नाम रवि रंजन बताया जा रहा है. घायल अवस्था में उसे पोड़ैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट किया गया है. उसे कनपटी में गोली लगी है.

    चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मिली खबर के मुताबिक रवि रंजन ने तीन बार गोली चलाने के लिए तीन देसी कट्टा का इस्तेमाल किया. पुलिस ने तीनों देसी कट्टा को बरामद कर लिया है. फिलहाल, पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्कूल में क्लास चल रहा था. इसी समय दो शिक्षक और एक शिक्षिका तीनों लाइब्रेरी रूम घुसे और अंदर से बंद कर लिया. उसके बाद गोली चलने की आवाज आई.

    सूचना मिलते ही पोड़ैयाहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा को तोड़ा तो उसमें देखा गया कि आदर्श कुमार सिंह जो यूपी के चंदौली गांव के रहने वाले शिक्षक अपने कुर्सी पर मृत पड़ा है, और गोली उसके सीने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ एक शिक्षिका  सुजाता कुमारी वह भी जमीन पर गिरी पड़ी थी और उसकी भी मौत हो चुकी थी, वहीं तीसरे शिक्षक रवि रंजन जिनके कनपटी में गोली लगी थी, वह भी गंभीर स्थिति में गिरा हुआ था‌.

    firing Godda high school johar live news murder Teacher उच्च विद्यालय गोड्डा जोहार लाइव न्यूज़ फायरिंग शिक्षक शिक्षिका हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक दल की बैठक के बाद बापू वाटिका पहुंचे सीएम हेमंत, महात्मा गांधी को किया नमन
    Next Article योग गुरु अब मैडम तुसाद म्यूजियम में सिखायेंगे ‘योग’, दिल्ली में बाबा रामदेव के पुतले का हुआ अनावरण

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    Latest Posts

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.