Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में भी निकाली गई शोभायात्रा, देखने को मिली भगवान राम की आकर्षक झांकी
    झारखंड

    जामताड़ा में भी निकाली गई शोभायात्रा, देखने को मिली भगवान राम की आकर्षक झांकी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2024Updated:January 22, 2024No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: अयोध्या में रामलला के मंदिर में हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में भी शोभायात्रा निकालने का सिलसिला थम नहीं रहा है. जामताड़ा जिला मुख्यालय में भाजपा नेताओं ने भी राम शोभायात्रा निकाली. वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में हजारों महिलाएं एवं पुरुषों ने इसमें हिस्सा लिया. गाजे बाजे के साथ नाचते गाते कार्यकर्ता, हाथ में लाल ध्वज लिए महिलाएं शोभायात्रा को आकर्षक बना रही थी. यह राम शोभायात्रा कोर्ट मोड हनुमान मंदिर से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए मां चंचला मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ.

    भगवान राम की आकर्षक झांकी भी निकाली गई

    इस मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि आज अयोध्या में रामलला का मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गया. यह हम भाजपाइयों के लिए ही नहीं, बल्कि इस देश में रहने वाले सभी सनातनियों के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के समृद्धशाली सनातन संस्कृति को एक ठोस आयाम राम मंदिर स्थापना कर दिया गया. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से सनातन संस्कृति का देश रहा है. सैकड़ो वर्ष बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर के पुनः स्थापना से हिंदुत्व का गौरव काफी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया सनातन संस्कृति का लोहा मान रही है. पूरे देश के सनातनियों के सम्मिलित प्रयास से हिंदू संस्कृति को विश्व की सबसे अहम और बड़ी संस्कृति के रूप में स्थापित किया जाएगा. राम मंदिर की स्थापना रामराज्य की स्थापना की नींव है और यह निरंतर आगे बढ़ता रहेगा. इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, शहर की महिलाएं, युवतियां, बच्चे सभी ने हिस्सा लिया. साथ ही भगवान राम की आकर्षक झांकी भी निकाली गई जो शोभा यात्रा में शामिल थी. राम शोभा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस का उत्साह देखते बन रहा है.

    आजसू पार्टी ने भी निकाली भव्य शोभायात्रा

    जिला आजसू पार्टी के द्वारा अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकल गई. आजसू के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता के नेतृत्व में जिले का सबसे लंबा दूरी तक निकलने वाला यह राम शोभा यात्रा विविधताओं से भरा दिखाई दिया. आगे आगे मांदर की थाप और उसके पीछे परंपरागत परिधान से सजे आदिवासी युवाओं और युवतियों का समूह नृत्य करते हुए चलते दिखाई दिए. ठीक उसके पीछे भव्य रथ के ऊपर सवार राम सीता के रूप में सजे कलाकार शोभायात्रा की सुंदरता बढ़ा रहे थे. इसके पीछे नेतृत्वकर्ता तरुण गुप्ता और उनके साथ सैकड़ो मोटरसाइकिल में सवार राम भक्त चल रहे थे. मोटरसाइकिल रैली के पीछे स्थानीय लोगों और महिलाओं का जुलूस चल रहा था. साथ ही डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं की टोली इस शोभायात्रा को काफी मनमोहन बना रहे थे. आजसू पार्टी का यह शोभायात्रा शहरी क्षेत्र से दूर बेना डंगाल स्थित काली मंदिर परिसर से आरंभ हुआ और करीब 7 किलोमीटर की दूरी तय कर शहर स्थित धांधरा श्री राम मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुआ.

    भंडारे का किया गया आयोजन 

    आजसू पार्टी के इस राम शोभा यात्रा को महोत्सव के रूप में मनाया गया. जिसमें पार्टी की ओर से शहर के पांच प्रमुख मंदिरों में भंडारे की व्यवस्था की गई थी. पार्टी के द्वारा धांधरा श्री राम मंदिर परिसर में मशहूर भजन गायिका कुमकुम बिहारी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मुख्य सड़क पर रहने के कारण इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है. प्रसाद वितरण भंडारा के अलावा कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम के संयोजक तरुण गुप्ता ने बताया कि सनातन धर्मावलंबियों के लिए इससे शुभ अवसर और क्या हो सकता है. जब हमारे रामलला अपने दरबार में विराजमान हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे अंदर जितना उत्साह और उमंग भरा हुआ है, इसके मद्देनजर हम जितनी भी खुशी जाहिर करें वह कम होगी. उन्होंने समस्त झारखंड वासियों को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताया की आने वाले दिनों में ऐसे ही सनातन संस्कृति का व्यापक प्रचार प्रसार और उसकी गौरवशाली इतिहास का झलक हमें दिखाई देता रहेगा. इस कार्यक्रम के सफल संचालन में आजसू जिला अध्यक्ष राजेश महतो, कार्यकारी जिला अध्यक्ष निमाई सेन, राकेश गुप्ता, रमेश राउत, बादल राउत, राजीव मंडल, पिंटू महतो, बजरंग साव,  सनोज बाउरी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया.

    ये भी पढ़ें: 23 जनवरी से सुबह 4 बजे जागेंगे रामलला, दैनिक पूजा का शेड्यूल जारी

    आज की खबर करंट न्यूज जय श्री राम जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बीजेपी मुख्य समाचार राम लेटेस्ट न्यूज शोभायात्रा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत किया गया शत प्रतिशत लाभुकों को आच्छादित
    Next Article रामभक्त निकले सड़कों पर, जय श्री राम के लगे नारे

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.