Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आज अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे रामलला, 500 वर्षों का इंतज़ार होगा खत्म  
    ट्रेंडिंग

    आज अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे रामलला, 500 वर्षों का इंतज़ार होगा खत्म  

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या :  500 वर्षों का लंबा इंतज़ार आज खत्म हो जाएगा. 22 जनवरी यानि आज प्रभु राम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. पूरे अवधपुरी में जश्न और उत्सव का माहौल है. अयोध्या धाम समेत पूरे प्रदेश और देशभर को फूलों से दुल्हन की तरह मनमोहक और आकर्षक रूप से सजाया गया है.

    वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा संत समाज व अति विशिष्ट अतिथियों उपस्थिति में आज रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या नगरी में भव्य दीपोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है. वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार से ही रघुनंदन के गीत चारों दिशाओं में गूंज रहे है. लोगों में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर काफी जश्न का माहौल है.

    अयोध्या के भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में प्रभु श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की विधि अभिजीत मुहूर्त में संपन्न कर दी जाएगी. 500 वर्षों के इंतजार के बाद इस ऐतिहासिक पल में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले यानी कि सोमवार 21 जनवरी ही अयोध्या धाम पहुंच चुके हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10.25 अयोध्या धाम के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे इसके बाद पीएम का अयोध्या हैलीपैड पर 10:45 बजे आगमन होगा. इसके बाद यहां से पीएम रामजन्म भूमि स्थल पहुंचेंगे. राम जन्मभूमि स्थल पहुंचने के बाद पीएम मोदी के सुबह 11 बजे लेकर दोपहर के 12 बजे तक कई आयोजनों में भाग लेंगे. इसके बाद दोपहर 12.05 बजे से लेकर 12.55 तक प्रभु श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का महाआयोजन होगा. इसके उपरांत दोपहर 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद पीएम मोदी समारोह स्थल पर पहुंचेंगे. जहां वे समारोह में मौजूद अन्य कई विशिष्ट अतिथियों के साथ पूरे देश और दुनिया को संबोधित करेंगे.

    Ayodhya Country johar live news PM modi Pran Pratishtha Ram mandir अयोध्या जोहार लाइव न्यूज़ देश पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा राम मंदिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शंभू प्रसाद अग्रवाल  
    Next Article युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.