Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डीसी और एसपी की शांति समिति के साथ बैठक, विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश
    झारखंड

    प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डीसी और एसपी की शांति समिति के साथ बैठक, विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: जिले में शांति समिति की बैठक डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल और एसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजन किया गया. बैठक में डीडीसी शाहिद अख्तर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नमनित हेंब्रम, हेडक्वार्टर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार यादव मौजूद रहे. डीसी मृत्युंजय कुमार ने 22 जनवरी को जिले में होने वाली कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली. सदस्यों द्वारा बताया गया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिलांतर्गत कुछ स्थानों व मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. साथ ही शोभायात्रा समेत अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों की भी बात कही गई. उन्होंने बताया कि जिले का यह इतिहास है कि हम किसी भी जाति/धर्म के त्योहार को सभी धर्म के लोग मिलकर पूरी भाईचारा के साथ मनाते हैं. आगे भी हम आपस में मिलकर सभी त्योहारों व कार्यक्रमों को मनाएंगे. उस पर उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का आयोजन करें. साथ ही निर्देश दिया कि 22 जनवरी को निकालने वाले शोभायात्रा समेत अन्य कार्यक्रमों में डीजे के माध्यम से भड़काऊ गाने न बजाएं .

    कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहेंगे

    उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाओं पर ध्यान न दे. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. उन्होंने जिले के बुद्धिजीवियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आग्रह किया. वहीं शोभा यात्रा में शामिल लोगों का पहचान पत्र निर्गत करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया. उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर किसी भी तरीके के आपत्तिजनिक पोस्ट से बचने की बात कही. उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर रहेगी. आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व जिले की शांति व्यवस्था को बिगाड़ना वाले पर कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने कहा की विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहेंगे.

    ड्रोन की मदद से रखी जाएगी नजर 

    मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारी को 24 घंटे मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है. इसके अलावा थाना प्रभारी व सीओ को क्षेत्र में निकाले जाने वाली शोभायात्रा की जानकारी लेते हुए रूट चार्ट निर्धारित करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा की डीजे तेज आवाज में न बजे इसका ध्यान थाना प्रभारी रखेंगे. इसके अलावा समाज में विद्वेष फैलाने वाले गाना न बजे यह भी थाना प्रभारी सुनिश्चित करेंगे. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि असामाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि जगह-जगह वीडियोग्राफी व ड्रोन की मदद से नजर रखी जाएगी. उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की.

    ये रहे मौजूद 

    मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नमनित हेंब्रम, हेडक्वार्टर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, मॉफशिल थाना प्रभारी अमर मिंज, इन्स्पेक्टर ऊमा शंकर, हिरणपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार, आमडापाड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, रद्दीपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता, सीओ भागीरथ महतो, बीडीओ समीर अल्फार्ट मुर्मू, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राज कमल मिश्रा के साथ विभागीय उपस्थित अधिकारियों और सभी समुदाय के लोग मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारियों ने की 7 घंटे पूछताछ, आवास से निकले बाहर

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आज की खबर एसपी प्रभात कुमार करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डीडीसी शाहिद अख्तर डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नमनित हेंब्रम मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज शांति समिति सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार यादव सिटी न्यूज स्थानीय खबर हेडक्वार्टर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी की टीम के जाने के बाद सीएम हेमंत सोरेन आवास से निकले बाहर, मिले कार्यकर्ताओं से 
    Next Article आसमान हुआ साफ, भीषण ठंड से मिली राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    Latest Posts

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.