Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 7:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»पीबीएल : सिंधू ने हैदराबाद को दिलाई सीजन की पहली जीत
    खेल

    पीबीएल : सिंधू ने हैदराबाद को दिलाई सीजन की पहली जीत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    लखनऊ। अवध वॉरियर्स प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के पांचवें सीजन में घर में विजयी आगाज नहीं कर सकी। उसे स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू की टीम हैदराबाद हंटर्स ने रविवार को बाबू बनारसी दास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में करारी शिकस्त दी।

    हैदराबाद ने शुरुआती तीनों मैच जीत कर 3-(-1) की बढ़त लेकर मेजबान टीम को हार के लिए विवश कर दिया। हालांकि अभी दो मैच बचे हैं लेकिन अवध दोनों मैच जीत भी जाती है तो भी वह सिर्फ अंक ही बटोर सकती है लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकती।

    शुभंकर डे बेहतरीन खेल दिखाने के बाद भी अपनी टीम अवध वॉरियर्स को दिन का पहला मैच नहीं जिता पाए। हैदराबाद के सौरभ वर्मा ने पुरुष एकल वर्ग के इस मैच में शुभंकर को 14-15, 15-12, 15-10 से हराया।

    पहला मैच हार चुकी मेजबान टीम ने मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे मैच को अपना ट्रम्प मैच बनाया। यहां उसने क्रिस्टीना पैडरसन और शीन बीक चेयोल की जोड़ी को हैदराबाद की व्लादिमीर इवानोव तथा एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी के सामने उतारा। अवध की जोड़ृी अपना ट्रम्प मैच हार गई। सिक्की रेड्डी और इवानोव की हैदराबाद की जोड़ी ने यह मैच 15-12, 15-14 से जीता। इस सीजन में यह पहली बार है जब कोई टीम अपना ट्रम्प मैच हारी है। इसी के साथ उसे एक अंक का नुकसान हुआ।

    गौरतलब है कि पीबीएल में ट्रम्प मैच जीतने वाली टीम को दो अंक और अपना ट्रम्प मैच हारने वाली टीम को एक अंक का नुकसान उठाना पड़ता है। इस मैच से पहले मेजबान टीम के खाते में अंक नहीं था इसलिए ट्रम्प मैच हारने के कारण उसके अंकों की संख्या -1 हो गई।

    तीसरा मैच महिला एकल वर्ग का था जहां हैदराबाद की स्टार खिलाड़ी का सिंधु का सामना अवध की तन्वी लाड से था। विश्व चैम्पियन सिंधू ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन किया और तन्वी को 15-8, 15-8 से हरा दिया।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनिल कपूर ने वीडियो मेकिंग एप्लीकेशन टिक टॉक पर किया डेब्यू
    Next Article फुटबॉल : रियल कश्मीर ने इंडियन एरोज को 2-0 से हराया

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    झारखंड

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025
    खूंटी

    पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सात लोग घायल

    July 4, 2025
    Latest Posts

    डीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज

    July 4, 2025

    कोयला क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, बोकारो बना ओवरऑल चैंपियन

    July 4, 2025

    ED को अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के ठिकानों से मिले 15 लाख कैश और अवैध कारोबार के कागजात

    July 4, 2025

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.