Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ED की दबिश के बीच आया सीएम का जवाब, 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास आकर ले सकते हैं बयान
    जोहार ब्रेकिंग

    ED की दबिश के बीच आया सीएम का जवाब, 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास आकर ले सकते हैं बयान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2024Updated:January 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ED के तरफ से जारी दबिश के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जवाब दिया है. सोमवार को सीएम हेमंत ने ED के 8वें पत्र का जवाब देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास आकर उनका बयान दर्ज कर सकती है. बता दें कि 7 बार समन भेजने के बाद 13 जनवरी को ED ने पत्र लिख कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जवाब की मांग की थी. उनसे कहा गया था कि 20 जनवरी तक अपना जवाब ED को सौंपे. इस बीच सोमवार को सचिवालय से एक दूत के जरिए सीएम ने ED को बंद लिफाफे में एक गोपनीय पत्र लिख कर अपना जवाब दिया है. जिसकी सूचना झारखंड ED अधिकारियों ने दिल्ली हेड क्वार्टर को दे दी है.

    क्या है मामला

    ED की टीम राजधानी रांची के बड़गाईं अंचल में हुए जमीन घोटाले के मामले में सीएम हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करना चाहती है. इसको लेकर हेमंत को अब तक 7 बार समन जारी किया जा चुका है. सीएम ने इन समन के बाद आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके खिलाफ मीडिया ट्रायल को प्रोत्साहित करने के लिए ये समन भेजा जा रहा है. किसी स्पष्ट तथ्य या आरोप के बगैर उन्हें परेशान करने की बात भी उन्होंने की थी. जमीन घोटाले मामले में पहले ही आईएएस छवि रंजन और करीब डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ED हेमंत सोरेन की इस मामले में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ करना चाहती है.

    ED ईडी का समन झारखंड मुख्यमंत्री आवास रांची समन सीएम सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पहुंचे राज्यपाल, सियासी महकमे में कितनी बढ़ेगी हलचल?
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 16 January 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.