Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 4:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»ओडिशा को 3-0 से हराकर फिर टॉप पर पहुंचा बेंगलुरू
    खेल

    ओडिशा को 3-0 से हराकर फिर टॉप पर पहुंचा बेंगलुरू

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    बेंगलुरू। मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी श्री कांतिरवा स्टेडियम में ओडिशा एफसी को 3-0 से हराकर एक बार फिर से हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

    बेंगलुरू के 14 मैचों से 25 अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर काबिज दो बार के चैम्पियन एटीके (24) से आगे निकल गया है। बेंगलुरू को अपने पिछले मैच में मुम्बई के हाथों हार मिली थी। दूसरी ओर, लगातार चार मैचों में जीत हासिल करने के बाद हार को मजबूर ओडिशा एफसी 14 मैचों से 21 अंक लेकर चौथे स्थान पर बरकरार है। इस सीजन में ओडिशा पर 1-0 से जीत हासिल की थी।

    टॉप पर जाने के लिए बेताब मौजूदा चैम्पियन ने बुधवार रात खेले गए मैच के पहले हाफ में दो मिनट के अंतराल पर दो गोल करते हुए पहले हाफ का समापन 2-0 के साथ किया। मैच का पहला गोल 23वें मिनट में देशोर्न ब्राउन ने किया जबकि दूसरा गोल राहुल भेके ने किया।

    दो गोल खाने के बाद ओडिशा एफसी मजबूर दो बदलाव को मजबूर हुआ। उसके सबसे बड़े दो खिलाड़ी एड्रियन सांटाना और मार्कोस तेबार बाहर चले गए और सिमिगमांग मांचोंग और डियावांदू दियांगे ने उनकी जगह ली। इन दोनों के सब्सीट्यूशन के बाद ओडिशा की वापसी काफी मुश्किल हो गई थी।
    वैसे ओडिशा एफसी ने शुरुआत अच्छी की थी और तीसरे मिनट में गोल करने मौका बनाया था लेकिन वह बेकार चला गया। नौवें मिनट में हालांकि ओडिशा के गोलकीपर अर्शदीप सिंह ने बेंगलुरू एफसी के एक हमले को बेकार किया। इसी तरह 15वें मिनट में बेंगलुरू के लिए ब्राउन काफी करीब जाकर गोल से चूक गए थे लेकिन ब्राउन ने 23वें मिनट में इसकी भरपाई कर दी। ब्राउन ने एक परफेक्ट ट्रेनिंग ग्राउंड मूव के जरिए अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल में एरिक पार्टालू और डिमास डेल्गाडो का भी योगदान रहा।
    पहला गोल होने के दो मिनट के भीतर ही बेंगलुरू ने एक और गोल कर दिया। इस बार भेके ने गेंद को नेट में डाला। बेंगलुरू ने एक शानदार मूव बनाया और बॉक्स के अंडर एक तरह की आपाधापी का माहौल बन गया। ओडिशा के डिफेंडर अपने स्तर पर प्रयास कर रहे थे लेकिन इसी बीच भेके के पास गेंद आई और उन्होंने बिना कोई गलती किए गेंद को पोस्ट में डाल दिया।
    28वें मिनट में बेंगलुरू एक और गोल करने के करीब था लेकिन वह मौका हाथ से निकल गया। 34वें मिनट में ओडिशा ने दो बदलाव किए। ओडिशा ने हालांकि 45वें मिनट में एक अच्छा प्रयास किया, जिसके केंद्र में मार्टिन गुइदेस थे लेकिन वह प्रयास बेकार चला गया।
    दूसरे हाफ में बेंगलुरू ने 46वें, 51वें और 56वें मिनट में मूव बनाए लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इससे पहले बेंगलुरू ने 49वें मिनट में राहुल भेके को बाहर कर नीशू कुमार को अंदर लिया। इसके बाद 57वें मिनट में बेंगलुरू के दूसरे गोल स्कोरर ब्राउन भी बाहर गए और आशिक कुरूनियन ने उनकी जगह ली।
    60वें मिनट में बेंगलुरू को पेनल्टी मिली, जिस पर गोल करते हुए कप्तान सुनील छेत्री ने बेंगलुरू को 3-0 से आगे कर दिया। बेंगलुरू को यह पेनल्टी मार्टिन गुइदेस की गलती पर मिली। छेत्री का यह इस सीजन का नौवां गोल है। वह सबसे अधिक गोल करने के मामले में ओडिशा एफसी के सांटाना की बराबरी पर आ गए हैं।
    बेंगलुरू की टीम इसके बाद भी नहीं मानी और 64वें मिनट में एक और हमला किया लेकिन इस बार अर्शदीप सिंह ने ओडिशा एफसी को चौथा गोल खाने से बचा लिया। अगले 10 मिनट में दोनों टीमों की ओर से कुछ प्रयास हुए लेकिन कोई भी अंजाम तक नहीं पहुंच सका। 82वें मिनट में गलत तरीके से पेनल्टी की मांग करने पर छेत्री को पीला कार्ड मिला।

    https://www.joharlive.com/2020/01/23/bihar-peoples-awareness-of-environment-displayed-through-human-chain-nitish/
    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : मानव श्रृंखला से पर्यावरण के प्रति लोगों की जगरूकता हुई प्रदर्शित : नीतीश
    Next Article चौतरफा लिवाली के बीच सेंसेक्स 271 अंक चढ़ा

    Related Posts

    झारखंड

    बोकारो में नशा तस्करों पर पुलिस का वार, बिहार भेजे जाने से पहले 47 किलो गांजा जब्त

    May 11, 2026
    झारखंड

    रांची के वार्ड 5 और 6 की बदलेगी तस्वीर, विधायक-मेयर ने 4 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 11, 2026
    झारखंड

    देवघर में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- हर जिला अस्पताल में खुलेगा बेबी वार्ड

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.