Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2025 ♦ 5:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»युवती की इलाज से पीछे हटने पर सहजानंद चौक घंटों जाम, स्थानीय लोगों को समझाने गए हटिया एएसपी विनीत के साथ धक्का-मुक्की
    जोहार ब्रेकिंग

    युवती की इलाज से पीछे हटने पर सहजानंद चौक घंटों जाम, स्थानीय लोगों को समझाने गए हटिया एएसपी विनीत के साथ धक्का-मुक्की

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बीते 7 जनवरी को हुए सड़क दुर्घटना में घायल लड़की नमिता महली की इलाज से पीछे हटने पर परिजन समेत स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। शुक्रवार की सुबह सहजानंद चौक पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अचानक पुलिस की बैरियर और बांस लगाकर आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया।

    आक्रोशित लोगों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की। आने-जाने वाले वाहन सवार लोगों के साथ हाथापाई भी की। सूचना मिलने के बाद हटिया एएसपी विनीत कुमार, अरगोड़ा इंस्पेक्टर विनोद कुमार समेत पीसीआर व थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, मगर कोई मानने को तैयार नहीं हुए।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2020/01/WhatsApp-Video-2020-01-17-at-11.34.59-AM.mp4

    इसके बाद हटिया एएसपी विनीत समझाने पहुंचे, तो आक्रोशित स्थानीय लोगों ने धक्का-मुक्की कर दी। इसके बाद अरगोड़ा इंस्पेक्टर विनोद कुमार समेत अन्य फोर्स ने एएसपी को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला। फिर आसपास के थाना प्रभारी को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। सूचना पर डोरंडा, जगन्नाथपुर, कोतवाली, सुखदेवनगर थाना के इंस्पेक्टर व फोर्स मौके पर पहुंची। फिर घंटों समझाने के बाद मामला शांत हुआ और करीब 10.25 बजे सड़क जाम को हटाया गया।

    • स्कूल व ऑफिस जाने वाले को हुई परेशानी

    सुबह-सुबह अचानक सड़क जाम होने के बाद कई स्कूल की बस फंस गयी। कई घंटों तक बस में बच्चे बैठे रहे। मगर, जाम समाप्त नही होने पर दूसरी बस से बच्चो को स्कूल भेजा गया। वहीं दूसरी ओर ऑफिस जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑफिस जाने वाले लोग दूसरे मार्ग से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे।

    • क्या है मामला

    अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 7 जनवरी को सड़क दुर्घटना में नमिता महली घायल हो गयी थी। पुलिस ने घटना के बाद कार को थाना में जब्त किया था। वहीं घायल नमिता को इलाज के लिए जगरनाथ अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज से पूर्व कार चालक ने पूरा इलाज कराने का भरोसा दिया था। वहीं, इलाज का पैसा नहीं देने पर शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : बाबूलाल मरांडी के रास्ते जुदा होते देख विधायक भी पकड़ेंगे अलग राह!
    Next Article जीसैट 30 का सफल प्रक्षेपण

    Related Posts

    क्राइम

    होटल अल डोराडो में युवती की मिली ला’श, 4 आरोपी जेल भेजे गए…

    May 13, 2025
    झारखंड

    हिरण के बच्चे को ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

    May 13, 2025
    झारखंड

    CCL का वेबसाइट हैक, रिकवर

    May 13, 2025
    Latest Posts

    होटल अल डोराडो में युवती की मिली ला’श, 4 आरोपी जेल भेजे गए…

    May 13, 2025

    हिरण के बच्चे को ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

    May 13, 2025

    घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका भी नहीं देंगे : पीएम मोदी

    May 13, 2025

    शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए हर जिले से रिपोर्ट तलब

    May 13, 2025

    CCL का वेबसाइट हैक, रिकवर

    May 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.