Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2025 ♦ 1:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : बाबूलाल मरांडी के रास्ते जुदा होते देख विधायक भी पकड़ेंगे अलग राह!
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बाबूलाल मरांडी के रास्ते जुदा होते देख विधायक भी पकड़ेंगे अलग राह!

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जाने की स्थिति में झाविमो के शेष दो विधायकों के अलग-अलग रास्ते पर जाने के कयास लगाए जाने लगे हैं। झाविमो के विधायक बंधु टिर्की और प्रदीप यादव इसके संकेत भी दे चुके हैं। हालांकि झाविमो के सूत्रों का कहना है कि मरांडी अपने दोनों विधायकों को साथ रखने की कोशिश में जुटे हैं।

    बाबूलाल मरांडी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जाने की राह आसान नहीं दिखती। सूत्रों का कहना है कि मरांडी अगर भाजपा के साथ जाते हैं तो उनके विधायक भी अलग राह चुनने के लिए तैयार बैठे हैं। दीगर बात है कि झाविमो के कार्यकर्ता और संगठन में रहे नेता मरांडी पर अपना विश्वास जता रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज्य को बाबूलाल मरांडी की जरूरत है और ऐसे में उनका जो भी फैसला होगा वे उनके साथ होंगे।

    सूत्रों का कहना है कि पार्टी के विधायक बंधु टिर्की और प्रदीप यादव बाबूलाल मरांडी का साथ छोड़ कांग्रेस में जाने की तैयारी में जुट गए हैं। बंधु टिर्की पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि वे किसी भी हाल में भाजपा में नहीं जाएंगे। वे कांग्रेस में जाने से इंकार भी नहीं करते।

    टिर्की आईएएनएस से कहते हैं कि पार्टी कार्यकारिणी समिति भंग है और अगर अध्यक्ष इसका पुनर्गठन करते हैं तो वे इसका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि अटकलों पर कोई जवाब नहीं दिया जा सकता। अगर पार्टी प्रमुख कहीं जाएंगे तब वे भी कुछ सोचेंगे। उन्होंने हालांकि इशारे में जरूर कहा कि अगर धुआं है तो विलय की आग भी कहीं जल रही होगी।

    सूत्रों का दावा है कि झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा में जाने का मन बना चुके हैं। झाविमो विधायक प्रदीप यादव पार्टी के विलय के पक्ष में नहीं हैं जबकि विधायक बंधु टिर्की भी किसी सूरत में भाजपा में जाने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे झाविमो में किचकिच बढ़ सकती है। सूत्रों की मानें तो पार्टी में किचकिच बढ़ी तो बाबूलाल मरांडी विधायक पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं।

    फिलहाल इस पूरे प्रकरण में बाबूलाल मरांडी की चुप्पी से उहापोह बरकरार है। बाबूलाल के मौजूदा रुख पर प्रदीप यादव ने दो टूक कहा कि बाबूलाल की बातें बाबूलाल ही जानें। यादव हालांकि यह स्वीकार करते हैं कि पार्टी विलय की दिशा में आगे बढ़ रही है। बहरहाल झाविमो के विलय की बात और उसके अस्तित्व को लेकर पार्टी के भीतरखाने चर्चाओं का बाजार गर्म है।

    उल्लेखनीय है कि पांच जनवरी को झाविमो की कार्यसमिति भंग हो चुकी है। अब पार्टी का विलय होगा अथवा नए सिरे से कार्यसमिति बनेगी, कार्यकर्ता असमंजस में हैं। उल्लेखनीय है कि झाविमो ने हालिया विधानसभा चुनाव में तीन ही सीटें जीती थी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : छह नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article युवती की इलाज से पीछे हटने पर सहजानंद चौक घंटों जाम, स्थानीय लोगों को समझाने गए हटिया एएसपी विनीत के साथ धक्का-मुक्की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजस्थान के बाड़मेर में बजा सायरन, ब्लैकआउट

    May 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला

    May 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 11, 2025
    Latest Posts

    राजस्थान के बाड़मेर में बजा सायरन, ब्लैकआउट

    May 11, 2025

    हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला

    May 11, 2025

    देश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 11, 2025

    स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा यहां होगी स्थापित, CM ने किया भूमिपूजन

    May 11, 2025

    पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी लीक करने के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    May 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.