Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारत को बनाया जायेगा रक्षा विनिर्माण का केंद्र और शुद्ध निर्यातक: राजनाथ सिंह
    देश

    भारत को बनाया जायेगा रक्षा विनिर्माण का केंद्र और शुद्ध निर्यातक: राजनाथ सिंह

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    सूरत। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि रक्षा उपकरणाें के विनिर्माण के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी से भारत को शस्त्र विनिर्माण का केंद्र और इस मामले में शुद्ध निर्यातक यानी नेट एक्सपोर्टर बनाने के लिए केेंद्र की मोदी सरकार संकल्पबद्ध है।

    श्री सिंह ने गुजरात में सूरत के हजिरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो के आयुध प्रणाली संकुल में बने 51 वें के 9 वज्र टी टैंक को झंडा दिखा कर रवाना करने के मौके पर अपने संबोधन में यह बात कही। लगभग 50 टन वजन वाला यह टैंक 47 किलो वजनी गोले को 43 किमी दूर तक फेंकने में सक्षम है।

    उन्होंने रक्षा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। श्री सिंह ने कहा कि हालांकि इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ रही है पर भारत को इस मामले में वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए अभी काफी कुछ किये जाने की जरूरत है।

    श्री सिंह ने कहा कि सरकार नये विचारों के लिए खुली है और निजी क्षेत्र की ऊर्जा, उद्यमिता का इस्तेमाल रक्षा क्षेत्र के लिए करने को संकल्पित भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस संबंध में सभी बाधायें दूर कर निजी सरकारी क्षेत्र के सहयोग से रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

    इस मौके पर उन्होंने सरकार की ओर से उठाये गये विभिन्न सुधारात्मक कदमों की भी चर्चा की और कहा कि मेक इन इंडिया अभियान के तहत रक्षा उद्योग के आकार को 2025 तक 26 अरब डालर का करने और इसमें 20 से 30 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेंसेक्स पहली बार 42 हजारी पार
    Next Article रामगढ़ : ट्रैफिक रूल फॉलो करें, वरना जिंदगी न मिलेगी दोबारा : डीटीओ

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत; कई गंभीर

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान खनिज बिल: 70 हजार करोड़ से ज्यादा का सवाल? झारखंड, ओडिशा समेत राज्यों के खनिज राजस्व पर संकट?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से CID कर रही है पूछताछ

    August 17, 2026

    97 करोड़ की बिजली राशि घोटाले में कोर्ट का बड़ा आदेश, JUUNL को वापस मिलेंगे 13.53 करोड़ रुपये

    August 17, 2026

    ‘छात्रों से मिलिए, उनकी मांगों का समाधान कीजिए’ , छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

    August 17, 2026

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.