Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 8:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा 9 हजारी बनने के करीब
    खेल

    हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा 9 हजारी बनने के करीब

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में नौ हजारी बनने की दहलीज़ पर हैं और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज़ में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

    हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने अपने वनडे करियर में 221 मैचों में 49.14 के औसत से 8944 रन बनाये हैं और उन्हें नौ हजारी बनने के लिये मात्र 56 रन की ज़रूरत है। अपने करियर में 28 वनडे शतक बना चुके रोहित ने पिछले साल इंग्लैंड में हुये एकदिवसीय विश्वकप में पांच शतक बनाने का विश्व रिकार्ड कायम किया था।

    रोहित यदि यह उपलब्धि हासिल करते हैं तो एकदिवसीय क्रिकेट में नौ हजारी बनने वाले वह दुनिया के 20वें बल्लेबाज़ होंगे। भारत में उनसे आगे मोहम्मद अज़हरूद्दीन (9378), महेंद्र सिंह धोनी (10,773), राहुल द्रविड़ (10,889), सौरभ गांगुली(11,363), विराट कोहली (11,609) और सचिन तेंदुलकर (18,426) हैं।

    इस सीरीज़ में आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर 5000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उन्हें वनडे में पांच हजारी बनने के लिये मात्र 10 रन की ज़रूरत है। वह इस मामले में सबसे तेज़ आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ बन जाएंगे। डीन जोन्स ने जहां पांच हजार रन बनाने के लिये 128 पारियां ली थीं वहीं वार्नर ने अब तक 114 पारियां खेली हैं।

    भारत के चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव को वनडे में विकेटों का शतक पूरा करने के लिये मात्र एक विकेट की ज़रूरत है। कुलदीप के 56 मैचों से 99 विकेट हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के 22वें गेंदबाज़ बन जाएंगे।

    आस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस को वनडे में विकेटों का शतक पूरा करने के लिये चार विकेट की ज़रूरत है।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान घायल शाहिद कपूर बोले, चोट से उबर रहा हूं
    Next Article कोल इंडिया में 1326 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

    Related Posts

    खेल

    पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली यूके में गिरफ्तार, PCB ने किया सस्पेंड

    August 8, 2025
    झारखंड

    भोजपुरी गाना नहीं बजने पर GRAVITY LOUNGE में फा’यरिंग, पूर्व मंत्री का पूर्व अंगरक्षक गिरफ्तार, हथियार जप्त

    August 7, 2025
    खेल

    भारत की अन्नू रानी ने पोलैंड में जीता गोल्ड, सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    August 7, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 09 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 9, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025

    दिल्ली अपोलो पहुंचे राज्यपाल गंगवार, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.