Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»ज्ञानवापी मामला : मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट जाने को तैयार, हिंदू पक्ष- एक और सर्वे की जरूरत  
    देश

    ज्ञानवापी मामला : मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट जाने को तैयार, हिंदू पक्ष- एक और सर्वे की जरूरत  

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वाराणसी : ज्ञानवापी परिसर के स्वामित्व मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद हिंदू-मुस्लिम पक्ष में बहस एक बार फिर से शुरू हो गई है. स्वयंभू विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग की ओर से दायर मुकदमे के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी शृंगार गौरी मुकदमे में ज्ञानवापी में हुए एएसआइ सर्वे को पर्याप्त नहीं मानते. उनका कहना है कि इसमें ज्ञानवापी के आराजी संख्या 9130 का सर्वे हुआ, जिसमें वहां मौजूद वर्तमान इमारत है. उनके मुकदमे में आराजी संख्या 9131 व 9132 में सर्वे की मांग की गई है.

    उन्होंने कहा कि जांच के जो बिंदु अभी हुए सर्वे के दौरान छूट गए हैं, उनकी भी जांच की जाएगी. आवश्यकता हुई तो परिसर में मौजूद मलबे के नीचे सुरंग बनाकर जांच होगी. हमारा दावा है विवादित इमारत के मुख्य शिखर के नीचे बाबा विश्वनाथ का शिवलिंग है. इसकी जांच मशीन के जरिये हुई तो ठीक, अन्यथा सुरंग बनाकर की जाएगी.

    इधर, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एएम यासीन ने कहा कि यह फैसला हुआ है, इंसाफ नहीं. हम प्लेट में परोसकर मस्जिद नहीं देंगे. इसके लिए हर संभव कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, इस पर हमारी कमेटी के पदाधिकारी बैठक करेंगे. बैठक में जैसा तय होगा, वैसा किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प हमारे पास है.

    इस पर वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने कहा कि 32 साल से भगवान शंकर न्याय की प्रतीक्षा में हैं. हाईकोर्ट के आदेश से न्याय का रास्ता साफ हो रहा है. हम तो यही चाहते हैं कि ज्ञानवापी में भव्य मंदिर का निर्माण हो और हिंदुओं को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने का मौका मिला. सत्य की विजय जरूर होती है, भले ही उसमें वक्त लगे.

     

    Allahabad High Court Gyanvapi Complex Gyanvapi Temple Hindu side johar live news Muslim side Prayagraj Varanasi इलाहाबाद हाईकोर्ट जोहार लाइव न्यूज़ ज्ञानवापी परिसर ज्ञानवापी मंदिर प्रयागराज मुस्लिम पक्ष वाराणसी हिंदू पक्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 को WHO ने किया ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ में शामिल, खतरे को लेकर दी ये जानकारी
    Next Article विधानसभा शीतकालीन सत्र : निलंबित भाजपा विधायकों ने की नियोजन नीति लागू करने की मांग

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    क्राइम

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    महिला समानता दिवस : गांव की चौपाल से खेल के मैदान तक, झारखंड की बेटियों का बढ़ता कदम

    August 26, 2026

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.